Move to Jagran APP

मतदान के लिए उत्साह के साथ पहुंची महिलाएं

मतदान के लिए बने मतदान केंद्रों पर सुबह ही महिलाएं वोट देने के लिए पहुंच गई। महिलाएं बोली कि जिस जिम्मेदारी के साथ वे घर संभालती है। उसी तरह ये जिम्मेदारी भी निभाने पहुंची हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 12:27 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 12:27 AM (IST)
मतदान के लिए उत्साह के साथ पहुंची महिलाएं
मतदान के लिए उत्साह के साथ पहुंची महिलाएं

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मतदान के लिए बने मतदान केंद्रों पर सुबह ही महिलाएं वोट देने के लिए पहुंच गई। महिलाएं बोली कि जिस जिम्मेदारी के साथ वे घर संभालती है। उसी तरह ये जिम्मेदारी भी निभाने पहुंची हैं। दिन में व्यस्त हो जाती है। इसलिए पहले मतदान करने आई हैं।

loksabha election banner

सभी का बनता है दायित्व : मिथलेश

सरोजनी कॉलोनी निवासी आशा भार्गव व मिथलेश भार्गव ने बताया कि मतदान करना सभी दायित्व बनता है। वह दोनों बहने सुबह जल्दी इसलिए पहुंची क्योंकि उन्हें पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मलित होने जाना है।

विवेक के आधार पर किया मत प्रयोग : शोभिनी

शिवपुरी की शोभिनी शर्मा कहती हैं कि महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। फिर मतदान में क्यों पीछे रहे। उन्होंने किसी के कहने पर नहीं अपने विवेक के आधार पर मत का प्रयोग किया है।

निभाई अपनी जिम्मेदारी : आशा

पहलादपुरी आशा बख्शी कहती हैं दिन में वह घर के काम में व्यस्त रहती हैं। इसलिए जल्दी मतदान के लिए आई हैं। सही का चयन तभी संभव हैं जब सभी लोग जिम्मेदारी का निर्वाह करें। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.