युवक ने आपत्तिजनक वीडियो कर दिया वायरल, फिर महिला ने उठाया यह घातक कदम
हरियाणा के यमुनानगर में एक युवक ने एक महिला के बारे में आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। इससे आहत महिला ने आत्महत्या कर ली।
यमुनानगर, जेएनएन। जिल के थाना छप्पर क्षेत्र में एक युवक ने एक महिला के बारे में आपत्तिजनक वीडियो वारल कर दिया। इससे आहत होकर महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया और इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वीडियो में महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है और उसके किसी दूसरे व्यक्ति के साथ खेत में आने की बात कही गई है। महिला के परिजनों ने पुलिस को एक सुसाइड नोट भी दिया है। इसमें वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आरोप लगाया गया है। थाना छप्पर प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के बेटे की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वीडियो में जो अन्य युवक दिख रहे हैं। उनकी भी पहचान की जाएगी।
पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि वे तीन भाई बहन हैं। पिता हादसे में घायल हो गए थे। उसके बाद से ही वह बिस्तर पर हैं और वॉकर के सहारे चलते हैं। मां 23 अक्टूबर को दोपहर साढ़े 12 बजे किसी दूसरे गांव अपने जेठ के साथ काम से गई थी। आरोप है कि वहां पर आरोपित और कई अन्य युवक खड़े थे। उन्होंने धमकी देते हुए महिला से कहा कि तू गलत काम करती है। तेरी वीडियो वायरल करूंगा। उससे तेरी समाज में बेइज्जती होगी।
महिला के बेटे का कहना है कि 24 अक्टूबर को यह वीडियो वायरल कर दिया गया। इस वीडियो में उसे किसी दूसरे व्यक्ति के साथ दिखाया गया, जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उसकी मां पैसे लेने के लिए गई थी। आरोपित ने रंजिशन उसे बदनाम करने के लिए यह वीडियो वायरल किया है। इससे आहत होकर उनकी मां ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
वीडियो में नहीं कोई आपत्तिजनक बात
पुलिस के मुताबिक 44 सेकेंड की वीडियो में कोई भी आपत्तिजनक बात नजर नहीं आ रही है। महिला एक व्यक्ति के साथ खेत में आई हुई है। वीडियो बनाने वाले उसे आपत्तिजनक शब्द कह रहे हैं। महिला साफ तौर पर कह रही है कि वह खेत में साग तोडऩे के लिए आई है। हालांकि बाद में वह वहां से जाती दिख रही है।