विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के यमुनानगर में कार्तिक पूर्णिमा पर महिला ने लगाई 108 डुबकी, बाहर निकलते ही हुई बेहोश; अस्पताल में भर्ती

Published: Tue, 24 Nov 2026 04:33 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Nov 2026 04:34 PM (GMT+05:30)

यमुनानगर के तीर्थराज श्रीकपालमोचन मेले में पंजाब की एक 50 वर्षीय महिला जगीरो सूरजकुंड सरोवर में 108 बार डुबकी लगाने के बाद बेहोश हो गईं। 

महिला ने सूरजकुंड सरोवर में 108 डुबकी लगाने के बाद महिला बेहोश। फोटो जागरण

महिला ने सूरजकुंड सरोवर में 108 डुबकी लगाने के बाद महिला बेहोश। फोटो जागरण

HighLights

  1. महिला ने सूरजकुंड सरोवर में 108 बार डुबकी लगाई।

  2. डुबकी लगाने के बाद 50 वर्षीय जगीरो बेहोश हो गईं।

  3. उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। तीर्थराज श्रीकपालमोचन मेले में आस्था के संकल्प को पूरा करने के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। पंजाब के तरावड़ी निवासी 50 वर्षीय जगीरो ने सूरजकुंड सरोवर में 108 बार डुबकी लगाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई।

आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और मेला ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उसे संभाला और उठाकर पास में बने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां महिला का उपचार चल रहा है।

श्रद्धालुओं ने बताया कि जगीरो ने सूरजकुंड सरोवर में 108 बार डुबकी लगाई। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।