विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुनानगर में कार्तिक स्नान के दौरान यमुना नहर में डूबी महिला, बेटे ने बचाने का किया प्रयास

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:30 PM (IST)

यमुनानगर में कार्तिक स्नान के दौरान पश्चिमी यमुना नहर में 55 वर्षीय ममता रानी डूब गईं। बेटे ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वह सफल नहीं हो सका।

यमुनानगर में कार्तिक स्नान के दौरान नहर में डूबी महिला।

यमुनानगर में कार्तिक स्नान के दौरान नहर में डूबी महिला।

HighLights

  1. 55 वर्षीय महिला कार्तिक स्नान करते समय डूबी

  2. पश्चिमी यमुना नहर में हुआ यह दुखद हादसा

  3. बेटे ने बचाने का प्रयास किया, पर असफल रहा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। कार्तिक माह में पश्चिमी यमुना नहर में स्नान करने पहुंची 55 वर्षीय महिला पानी में डूब गई। हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे बाडी माजरा पुल के नजदीक हुआ।

महिला की पहचान आईटीआई के समीप अमरपुरी कॉलोनी निवासी ममता रानी के रूप में हुई है। मां को नहर में डूबता देख बेटे ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह सफल नहीं हो सका।

जानकारी के अनुसार, ममता रानी रविवार सुबह अपने परिवार के साथ पश्चिमी यमुना नहर में कार्तिक स्नान करने पहुंची थी। परिवार के लोग नहर की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे।

इसी दौरान ममता का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में जा गिरी। मां को डूबता देख बेटे ने तुरंत हाथ बढ़ाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह उसे पकड़ नहीं पाया। महिला के नहर में डूबने से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।