कोरोना महामारी को एकजुटता से हराएंगे : सतीश त्यागी
मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करे। तभी महामारी से बचा जा सकेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश त्यागी ने कहा कि यह समय देश में एकजुटता है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
अखिल भारतीय हिदू महासभा की बैठक तीर्थनगर की टपरियो में हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को आह्वान किया गया कि वह लोगों को महामारी से बचाव के प्रति जागरूक करें। लोगों को मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश त्यागी ने कहा कि यह समय देश में एकजुटता है। लोगों को जात पात की दीवार गिराकर एकजुट होना होगा। तभी हमारा देश महाशक्ति बन सकता है। इस समय कोरोना महामारी का दौर चल रहा है। ऐसे में लोगों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। कार्यकर्ता भी इसमें सहयोग करें। अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करें कि वह सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें। महासभा की ओर से सीएम को पत्र भेजा गया है। जिसमें लॉकडाउन के दौरान का बिजली का बिल माफ करने की मांग की गई है। इस दौरान ब्रजपाल शर्मा, मिथलेश, अरुण कुमार, मोनू पाल, सोनू पाल, दीपांशु,जसपाल, दीपक और पवन भी मौजूद रहे।