Move to Jagran APP

हड़ताल खत्म होने के बाद मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू, सीरियल में उठान को लेकर खींचतान

अनाज मंडियों में चल रही आढ़तियों की दो दिन की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 08:10 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 08:10 AM (IST)
हड़ताल खत्म होने के बाद मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू, सीरियल में उठान को लेकर खींचतान
हड़ताल खत्म होने के बाद मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू, सीरियल में उठान को लेकर खींचतान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अनाज मंडियों में चल रही आढ़तियों की दो दिन की हड़ताल शुक्रवार देर रात खत्म हो गई। शनिवार से मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद फिर से शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, आने वाले दिनों में गेहूं की खरीद को लेकर आढ़तियों व प्रशासन में फिर से खींचतान के आसार बने हुए हैं। क्योंकि अभी तक प्रदेश सरकार से आढ़तियों की जिन बातों को लेकर बात हुई है। उनमें से कुछ पर तो सहमति हो गई है, लेकिन कुछ पर नहीं। इसके लिए आढ़तियों ने सरकार को दो दिन का समय दिया है। यदि दो दिन के भीतर मांगे नहीं मानी गई तो आढ़ती फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं। दो दिन से बंद थी खरीद, आज आई तेजी

loksabha election banner

जिले की 13 मंडियों में अभी तक 4111450 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 309050 क्विटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। आढ़तियों की हड़ताल खुलने के बाद शनिवार को जिले की मंडियों में 168950 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसमें से 168250 क्विटल गेहूं की खरीद हुई। मंडियों में लिफ्टिंग गति धीमी है। जिस तरह से आवक बढ़ रही है। लिफ्टिग की गति नहीं बढ़ने पर मंडियों में समस्या आ सकती है। सबसे ज्यादा गेहूं अभी तक सरस्वती नगर की मंडी में एक लाख 10 हजार क्विंटल से अधिक की आवक हो चुकी है। इसमें से 50 फीसद गेहूं की भी अभी तक खरीद नहीं हो पाई। सबसे कम गेहूं यमुनानगर मंडी में अभी तक मात्र 12 सौ क्विंटल आया है। मंडियों में नहीं मिल रही सुविधाएं

अनाज मंडियों में किसानों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सड़कें टूटी होने से किसान परेशान हैं। खरीद के लिए आई गेहूं में अधिकारी नमी बता देते हैं। किसान सड़क पर सुखाने के लिए गेहूं डालते हैं तो टूटी सड़कें होने से उसमें पत्थर मिल जाते हैं। मंडियों में आने वाले लोग वाहन लेकर गेहूं के बीच में से निकल रहे हैं। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जगाधरी अनाज मंडी में नियमित सफाई नहीं हो रही। गेहूं से निकलने वाला कबाड़ ऐसे ही मंडी में बिखरा पड़ा है। फोटो : 16

बातचीत सफल नहीं हुई तो हड़ताल पर जाएंगे : मनीष कांबोज

जगाधरी अनाज मंडी के प्रधान मनीष कांबोज का कहना है कि प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार दोपहर बाद कई जिलों में गेहूं की खरीद शुरू हो गई थी। इसलिए आढ़तियों की स्टेट कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। फिलहाल करनाल के रजनीश चौधरी को कार्यकारी प्रधान बना दिया है। वीरवार रात चंडीगढ़ में एसीएस अनुराग रस्तोगी, यमुनानगर डीसी मुकुल कुमार व जिला परिषद सीईओ नवीन आहुजा से प्रतिनिधि मंडल की बातचीत हुई थी। कुछ मुद्दों पर सहमति हो गई। उन्होंने बताया कि सरकार सीरियल में खरीदे गए गेहूं का उठान करने की बात कह रही है, जबकि यह संभव नहीं है। इसके लिए नवीन आहुजा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए दो दिन का समय मिला है। यदि उनकी इस मांग को नहीं माना गया तो हड़ताल की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.