यमुनानगर के मेडिकल स्टोरों में इंस्पेक्शन, कई जगहों पर दिखी ड्रग रूल्स की अनदेखी; रिपोर्ट दर्ज
यमुनानगर के व्यासपुर क्षेत्र में जिला औषधि नियंत्रक ने मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। कपालमोचन मेले के दौरान हुई इस जांच में कोई प्रतिबंधित दवा नहीं मिली, हालांकि कुछ दुकानों पर ड्रग नियमों का उल्लंघन पाया गया।

यमुनानगर के व्यासपुर में मेडिकल स्टोरों का हुआ निरीक्षण (जागरण फोटो)
HighLights
जिला औषधि नियंत्रक ने व्यासपुर क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया
कपालमोचन मेले के दौरान हुई जांच में प्रतिबंधित दवाएं नहीं मिलीं
कुछ दुकानों पर ड्रग नियमों की अनदेखी मिली, सैंपल भी लिए गए
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। जिला औषधि नियंत्रक प्रशासन व्यासपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। कपालमोचन मेले के दौरान यह निगरानी रखी गई।
हालांकि किसी भी मेडिकल स्टोर पर कोई प्रतिबंधित दवाइयां नहीं मिली। जिला औषधि नियंत्रक डॉ. बिंदु धीमान ने बताया कि व्यासपुर-कपालमोचन, साढौरा मार्ग, मछरौली से कपालमोचन, छछरौली से व्यासपुर और रंजीतपुर क्षेत्र की केमिस्ट दुकानों का निरीक्षण किया। कुछ दुकानों पर गुप्त रूप से नकली ग्राहक भी भेजे गए।
इस दौरान केमिस्टों ने ऐसी दवाएं रखने से इनकार किया। हालांकि, आमने-सामने की जांच में कुछ दुकानों पर ड्रग रूल्स की अनदेखी मिली। इन अनियमितताओं को निरीक्षण रिपोर्ट दर्ज किए गए हैं। कुछ दुकानों से दवाइयों के सैंपल भी लिए गए हैं। केमिस्टों से दुकानों पर सफेद कोट पहनकर काम करने के निर्देश दिए गए।