Move to Jagran APP

नगर निगम कार्यालय में दिखा विज का खौफ, दिनभर रही करनाल में हुई कार्रवाई की चर्चा

करनाल के नगर निगम कार्यालय में पांच कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई का असर यहां के कार्यालय में भी देखने को मिला। अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय में पहुंचे और दिनभर सीट पर रहे। हर किसी की जुबां पर गृह एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज की कार्रवाई के ही चर्चे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 06:10 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:10 AM (IST)
नगर निगम कार्यालय में दिखा विज का खौफ, दिनभर रही करनाल में हुई कार्रवाई की चर्चा
नगर निगम कार्यालय में दिखा विज का खौफ, दिनभर रही करनाल में हुई कार्रवाई की चर्चा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : करनाल के नगर निगम कार्यालय में पांच कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई का असर यहां के कार्यालय में भी देखने को मिला। अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय में पहुंचे और दिनभर सीट पर रहे। हर किसी की जुबां पर गृह एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज की कार्रवाई के ही चर्चे थे। पेंडिग काम को पूरा करने के लिए अधिकारी सुबह से ही जुटे हुए दिखाई दिए। जुबां से यह भी सुना गया कि मंत्री विज का कोई भरोसा नहीं। अचानक कब कार्यालय में आ जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। उनका दौरा भी किसी आफत से कम नहीं है। क्योंकि उनके दौरे का मतलब किसी ने किसी पर गाज गिरना निश्चित है।

loksabha election banner

एक दौरा तो चाहिए

एमसी रूम का माहौल भी बदला हुआ देखा गया। यहां बैठे पार्षद और आम लोगों के बीच भी मंत्री अनिल विज की कार्रवाई के ही चर्चे रहे। आपस में यही कहते हुए सुने गए कि मंत्री विज का एक दौरा तो नगर निगम कार्यालय में चाहिए। एक बार आने से कई माह तक व्यवस्था ठीक रहेगा। अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर असर देखने को मिलेगा। अधिकारियों के बीच उनका खौफ ही अलग है। माह में एक दौरा जरूर करना चाहिए। उन्होंने करनाल के नगर निगम कार्यालय में हुई कार्रवाई को जायज ठहराया।

सोशल मीडिया पर छाया कार्रवाई का वीडियो

करनाल के नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर दिनभर छाया रहा। एक दूसरे को उत्सुकता के साथ शेयर की। लोग दिनभर उनकी वीडियो को ही देखते रहे। सरकारी विभागों में उनका खौफ पहले ही काफी है। इस कार्रवाई के बाद और भी बढ़ गया है।

..बता कर नहीं आते विज

नगर निगम के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि मंत्री अनिल विज का दौरा अपने आप में मिशाल होता है। वे कभी बताकर नहीं आते। अचानक आ पहुंचते हैं। बताकर आए तो क्या आए। हम तो वैसे भी अपना काम कभी पेंडिग नहीं छोड़ते। उनके दौरे को लेकर उनको ही दिक्कत होती है जो अपने काम के प्रति गंभीर नहीं है। हर अधिकारी व कर्मचारी को अपनी ड्यूटी गंभीरता के साथ करनी चाहिए।

जल्द कर सकते दौरा

पूर्व पार्षद और कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नजदीकी प्रमोद सेठी का कहना है कि मंत्री जल्दी ही शहर का दौरा कर सकते हैं। सुबह ही मेरी उनसे बात हुई है। वे अचानक दौरा करेंगे। इसी प्रकार पूर्व पार्षद नीरज राणा का कहना है कि मंत्री को माह में एक दौरा जरूर करना चाहिए। केवल नगर निगम में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग में भी सुधार की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.