Move to Jagran APP

विधानसभा अध्यक्ष ने लिया तटबंध को जायजा

विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल ने बेलगढ़ तटबंध का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने उनसे बेलगढ़ के नजदीक यमुना नदी के किनारे तटबंध बनाए जाने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 08:22 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 08:22 AM (IST)
विधानसभा अध्यक्ष ने लिया तटबंध को जायजा
विधानसभा अध्यक्ष ने लिया तटबंध को जायजा

संवाद सहयोगी, खिजराबाद : विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल ने बेलगढ़ तटबंध का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने उनसे बेलगढ़ के नजदीक यमुना नदी के किनारे तटबंध बनाए जाने की मांग की।

loksabha election banner

18-19 अगस्त को यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण बेलगढ़ के समीप भारी मात्रा में भूमि कटाव हुआ। यमुना नदी के तटवर्ती दर्जनों गांव नदी की बाढ़ के कारण सहमें हुए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि बेलगढ़ के पास मजबूत तटबंध का निर्माण किया जाए। स्पीकर ने मौके पर ही फोन कर सिचाई विभाग के एसई विमल कुमार व अन्य अधिकारियों को बुलवा लिया। उन्होंने कहा कि यमुना की बाढ़ रोकथाम के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। मौके पर लाकड़ गांव के सरपंच बिरम सिंह, पूर्व सरपंच कंवर सिंह, सुरेश कुमार, सुभाष कुमार, एसएचओ लज्जा राम उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.