योग्यता के आधार पर दी नौकरियां : कंवरपाल
जागरण संवाददाता यमुनानगर मनोहर सरकार की मनोहर सरकार की पारदर्शी नौकरी सिस्टम की सराहना आज पूरे देश में एक अनोखी पहल के रूप में उभरी है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मनोहर सरकार की पारदर्शी नौकरी सिस्टम की सराहना आज पूरे देश में एक अनोखी पहल के रूप में उभरी है। हर व्यक्ति को बिना भेद भाव के बिना जातिवाद के अपने अपने सामर्थ्य से नौकरियां प्राप्त हो रही हैं। यह शब्द हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल ने मामली गांव में पाल समाज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में कहे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश व हिदुस्तान में हरियाणा की भाजपा सरकार की नीतियों की तारीफ हो रही है। अभी कुछ समय पहले डी ग्रुप की लगभग 18 हजार नौकरियां योग्यता के आधार पर बिना भेदभाव के दी गई है। विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा सरकार की ओर से हर वर्ग लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चाहड़ो, वाइस चेयरमैन काला राम सलेमपुर ,भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ प्रमुख मौजूद थे।