विज्ञान प्रतियोगिता में वंशिका व सानिया प्रथम
श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल, खजूरी में कला विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। धरा दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा को उजागर किया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में धरती और पर्यावरण को लेकर अपनी कला पेश की। प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की वंशिका व आठवीं कक्षा की सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संवाद सहयोगी, जठलाना : श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल, खजूरी में कला विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। धरा दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा को उजागर किया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में धरती और पर्यावरण को लेकर अपनी कला पेश की। प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की वंशिका व आठवीं कक्षा की सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आठवीं कक्षा की सनम व वंशिका रही। कक्षा सातवीं के केशव व यशस्वी तीसरे स्थान पर रहे। ¨प्रसिपल दीपिका राणा ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।