Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री कटारिया ने यमुना पर दिया घाट बनाने का आश्वासन, सांसद ने दिए 11 लाख रुपये

केंद्र सरकार ने नागरिकता संसोधन बिल लोगों की नागरिकता छीनने को नहीं बनाया। यह कानून अफगानिस्तान पाकिस्तान बंगलादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिदुओं सिखों व अन्य समुदायों को भारत में नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। यह शब्द केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने रविवार को संधाली गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 09:30 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 09:30 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री कटारिया ने यमुना पर दिया घाट बनाने का आश्वासन, सांसद ने दिए 11 लाख रुपये

संवाद सहयोगी, रादौर : केंद्र सरकार ने नागरिकता संसोधन बिल लोगों की नागरिकता छीनने को नहीं बनाया। यह कानून अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बंगलादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिदुओं, सिखों व अन्य समुदायों को भारत में नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। यह शब्द केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने रविवार को संधाली गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससी व बीसी वर्ग के लिए ने 50 लाख से एक करोड़ रुपये तक की राशि विदेशों में पढ़ने के लिए देने की घोषणा की है। वहीं स्टैंडअप इंडिया स्कीम के तहत 20 लाख से 20 करोड़ रुपये तक की सहायता राशि एससी व बीसी वर्ग के लोगों को फैक्ट्री लगाने के लिए दी जा रही है, जिससे एससी व बीसी वर्ग का उत्थान किया जा सके। पूर्व चेयरमैन सुदेश राणा संधाली ने केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया से यमुना नदी के नगली घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए बड़ा घाट बनवाने की मांग की। जिस पर कटारिया ने लोगों की इस मांग को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने संधाली में 10 बैड का अस्पताल, वृद्ध आश्रम में टाइल लगाने, गांव की फिरनी पक्की करने की मांग रखी। जिसे पूरा करने का आश्वासन दिया गया। कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी ने गांव संधाली के विकास के लिए पंचायत को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। मेरी गर्दन में 12 सूत का सरिया नहीं : कटारिया

रतनलाल कटारिया ने संधाली गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी नाड़ (गर्दन) में 12 सूत का सरिया नहीं है। जिस नेता की गर्दन में 12 सूत का सरिया होता है, जनता उसे पसंद नहीं करती। मैं राजनीति में 45 वर्षो से हूं। जनता के बीच रहकर सेवा की है। मैं आज भी आपके लिए वही हूं जो पहले था। रादौर से 87 से 91 तक विधायक व चेयरमैन रहा। मैं 23 वर्ष बाद संधाली में आया हूं। लाडवा मेरी जन्म भूमि तो रादौर कर्म भूमि रही है। राजनीति में रादौर विधानसभा क्षेत्र से ही जीत हासिल कर उंचाइयों को छुआ है। जिस कारण आज केंद्र में मंत्री हूं। रादौर के लोगों का कर्ज वह कभी नहीं उतार पाएंगे। मौके पर पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, कल्याण सिंह मंधार, चरण सिंह सैनी टोपरा, विनोद सिगला, अमित गर्ग, हरपाल मारूपुर, सरला देवी सरपंच संधाली, सुभाष कांबोज संधाली, कर्म सिंह नाचरौन, सुशील सेतिया संधाला, भूषण सरपंच एमटी करहेड़ा, सुनील कांबोज सरपंच बुबका, मांगेराम सरपंच कंडरौली, उमेश पोसवाल, पृथ्वी सिंह भागू माजरा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.