बेहतरीन सुविधा देने में सीएससी केंद्रों के दो वीएलई हुए सम्मानित
लोगों को बेहतरीन सुविधा देने वाले सीएससी केंद्रों के वीएलई को सम्मानित किया गया। जिले से दो वीएलई को चयनित किया गया था। इनमें बहरामपुर के अनिल व शाहपुरा के निर्मल कुमार को राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज व प्रशासनिक अफसरों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : लोगों को बेहतरीन सुविधा देने वाले सीएससी केंद्रों के वीएलई को सम्मानित किया गया। जिले से दो वीएलई को चयनित किया गया था। इनमें बहरामपुर के अनिल व शाहपुरा के निर्मल कुमार को राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज व प्रशासनिक अफसरों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन दोनों वीएलई ने अपने-अपने सैंटरों से सबसे अधिक प्रमाण पत्र व स्कीम का लाभ लोगों को दिलवाया। इस वजह से ही इन्हें पुरस्कार के लिए चुना गया। बता दें कि जिले में करीब 500 वीएलई हैं। ये वीएलई कॉमन सर्विस सेंटरों के जरिए लोगों के प्रमाण पत्र या स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। सीएससी केंद्रों के डिस्ट्रिक मैनेजर नवीन कुमार ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए बनाए गए हैं। इसके लिए वीएलई हैं। इसका उद्देश्य यह है कि लोगों को अपने नजदीकी केंद्रों पर बेहतर सुविधा मिल सके और उन्हें अपने प्रमाण पत्रों व योजनाओं का आवेदन करने के लिए दूर शहर में न जाना पड़े।