गली से निकल रहे किशोर को पीटने के दो आरोपित गिरफ्तार
जागरण संवाददाता यमुनानगर गांधी नगर फाटक के पास दो गुटों के बीच हुए झगड़े में वहां स
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गांधी नगर फाटक के पास दो गुटों के बीच हुए झगड़े में वहां से गुजर रहे 16 वर्षीय राजन को गंभीर चोटें आई थी। इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों शिवनगर निवासी अखतर व अशरफ को गिरफ्तार किया है। नवाब कालोनी निवासी राकेश कुमार ने बताया था कि 15 अक्टूबर की शाम को उनका बेटा 16 वर्षीय राजन अपने दोस्त रितिक के साथ खाना खाने के बाद गांधीनगर की ओर घूमने के लिए गया था। रात करीब साढ़े दस बजे पता लगा कि उनके बेटे को चोट लग गई है और उसे सिविल अस्पताल में लेकर गए हैं। जब वह सिविल अस्पताल में पहुंचे, तो वहां उनका बेटा राजन बेहोश था। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआइ रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। अब पता लगा कि गांधीनगर फाटक के पास दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा था। जब उनका बेटा राजन वहां से गुजर रहा था, तभी वहां पर आपस में झगड़ रहे दीपक, सूरज, अजय, सन्नी, कैलाश व 25-30 लोगों ने उनके बेटे को बेवजह पीट दिया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था।