Move to Jagran APP

व्यापारियों ने बैठक में लिया फैसला: परेशान किया तो अफसरशाही का करेंगे विरोध

उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को साथ लेकर चले अगर कोई भी व्यापारी वर्ग को परेशान करेगा तो सम्पूर्ण व्यापारी वर्ग संगठित होकर अफसरशाही का विरोध करेगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 07:30 AM (IST)
व्यापारियों ने बैठक में लिया फैसला: परेशान किया तो अफसरशाही का करेंगे विरोध
व्यापारियों ने बैठक में लिया फैसला: परेशान किया तो अफसरशाही का करेंगे विरोध

जागरण संवाददाता, यमुनानगर

loksabha election banner

व्यापारी वर्ग का अपमान सहन नहीं होगा। व्यापारी हमेशा सरकार का साथ देता है। पुलिस को व्यापारी की दुकान पर ना भेजें। टीम छापामारी से पहले उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को साथ लेकर चले, अगर कोई भी व्यापारी वर्ग को परेशान करेगा, तो सम्पूर्ण व्यापारी वर्ग संगठित होकर अफसरशाही का विरोध करेगा। ऑनलाइन पर सामान व बड़े मॉल में बड़ी कंपनियों का सामान सस्ता मिलता है। वही कंपनियां बाजार में दुकानों पर महंगा सामान देती है। बाजार में बहुत मंदा चल रहा है।

उक्त शब्द शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल व जिला अध्यक्ष दीपक कपूर ने कहें। इस दौरान शाखा मॉडल टाउन की टीम भी बनाई गई। इसमें राजेश भोला को मॉडल टाउन का अध्यक्ष, उपदेश को उपाध्यक्ष, रजनीश को सचिव घोषित किया गया। बैठक के निर्णय लिया गया कि सोमवार डीसी व एसपी को ज्ञापन सौंप जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार उन कंपनियों पर भी छापामारी करें जो बाजार के व्यापारियों को महंगा सामान बेचते हैं। जिस कारण बाजार खराब हो रहा और अर्थव्यवस्था गिरती जी रही है। ये व्यापारियों का शोषण और राष्ट्र की हानि है। बैठक में व्यापारियों ने प्रतिदिन हो रही समस्याओं के बारे में चर्चा की। व्यापारियों ने बताया कि दो दिन पहले भी अचानक एक टीम आई जिसने छापा मारा। जिस कारण व्यापारी बहुत डरा हुआ है। सभी व्यापारी ने एकजुट होकर भारत माता के जयकारे लगाए और व्यापारी एकता जिदाबाद के नारे लगाए। महेंद्र मित्तल ने 14 फरवरी की पुलवामा घटना पर सभी व्यापारियों के साथ वीर बलिदानी सैनिकों को मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये रहे मौके पर :

कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, ट्रांसपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष तारा चंद सैनी, सागर विनायक, नितिन गुप्ता, डा. समीर पपनेजा, दिनेश बत्तरा रिम्पी, मनजीत, राजीव, रवि कुमार, अमित, साहिल, संजीव, राजीव पुरी, लखन, नवीन बख्शी, चिंटू, जीतपाल, के के साहनी, विवेक, सुरेंद्र आनंद, सुमित नारंग, जसपाल, रजनीश आनंद, चेतन आनंद, विशाल मक्कर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.