सामाजिक बुराइयां दूर करने की ली शपथ
ससौली रोड पर प्रदेश कांग्रेस सचिव भूपेंद्र राणा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हवन भी किया। भूपेंद्र राणा ने कहा कि राजीव गांधी सूचना और संचार क्रांति के जनक थे। अपने जीवन के छोटे से सफर में ही भारत को विश्व शक्ति बना दिया था।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ससौली रोड पर प्रदेश कांग्रेस सचिव भूपेंद्र राणा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हवन भी किया। भूपेंद्र राणा ने कहा कि राजीव गांधी सूचना और संचार क्रांति के जनक थे। अपने जीवन के छोटे से सफर में ही भारत को विश्व शक्ति बना दिया था। उनकी सोच और काम करने के तरीके की देश नेताओं के साथ साथ विदेशी नेता भी तारीफ करते थे। बृजभान जोगी, डॉ. सरवन कुमार, छोटेलाल, संदीप शर्मा, बिट्टू मंडेबर, अश्विनी मोदगिल, एडवोकेट सुमित, शानू अहमद, अश्वनी कश्यप, अजय जोगी ज्ञाने वाला, गुरमेल सिंह आदि मौजूद रहे।