पुलिसकर्मियों को राखी बांध मनाया रक्षा बंधन का त्योहार
विश्व हिदू परिषद बजरंग दल की मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। रेलवे पुलिस फोर्स यमुनानगर सिटी थाना यमुनानगर हमीदा चौकी व गांधी नगर चौकी के प्रभारी व पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विश्व हिदू परिषद बजरंग दल की मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। रेलवे पुलिस फोर्स यमुनानगर, सिटी थाना यमुनानगर, हमीदा चौकी व गांधी नगर चौकी के प्रभारी व पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई।
बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख गगन प्रकाश ने बताया कि पुलिस कर्मी व अन्य सुरक्षाकर्मी दिन रात समाज की सेवा में लगे रहते हैं। यह लोग त्योहारों के समय पर भी अपने परिवारों के साथ शामिल नहीं हो पाते। इसलिए समाज का यह कर्तव्य बनता है कि हम लोग इनके साथ आत्मीयता रखते हुए त्योहारों को मनाएं, जिससे प्रशासन व समाज के बीच में जो दूरी है। आरपीएफ कमांडर त्रिलोक सिंह रावत, इंस्पेक्टर दरबारी लाल, सिटी एसएचओ रतन, हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह, गांधी नगर चौकी इंचार्ज सुभाष चंद व विश्व हिदू परिषद के जिला मंत्री परमजीत भनोट बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख गगन प्रकाश मातृशक्ति की डॉ. सुनीता सैनी, डॉ. रोजी, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका सोनम शर्मा, निधि, ललिता सैनी, सरिता दत्ता, गुड्डू, कविता, तन्वी, अदिति, अंजली मौजूद रहीं।