निगम से अपने मूल विभाग में होगी तीन अफसरों की वापसी, लटकेंगे काम
यूएलबी (अर्बन लोकल बॉडी) ने निगम में कार्यरत दूसरे विभागों के अधिकारियों को उनके मूल विभाग में भेजने की तैयारी कर रहा है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : यूएलबी (अर्बन लोकल बॉडी) ने निगम में कार्यरत दूसरे विभागों के अधिकारियों मूल विभाग में वापसी का फरमान सुना दिया है। यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम की बात की जाए तो यहां दो एमई व एक एक्सईएन कार्यरत हैं। निगम में पहले ही पद रिक्त पड़े हैं। इनकी वापसी से कामकाज प्रभावित होने की संभावना से इंकार नहीं किया सकता। इनमें एक एमई पर स्ट्रीट लाइटों का जिम्मा है और बाकी इंजीनियरिग ब्रांच के हैं। उधर, नगर निगम की ओर से संबंधित अधिकारियों की सूची स्थानीय निकाय विभाग को भेज दी है। फिलहाल उनको रिलीव नहीं किया गया। इलेक्ट्रिकल विग में एमई के पद रिक्त
नगर निगम के इलेक्ट्रिकल विग में फिलहाल मृनाल जायसवाल एमई हैं। एमई प्रमोद कुमार को पहले ही उनके मूल विभाग में भेजा जा चुका है। मृनाल की वापसी से इसमें एमई का पद रिक्त हो जाएगा। शहर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। वार्डों का मामला विधानसभा की पिटीशन कमेटी में विचाराधीन है। बाकी वार्डों में लाइटें लगाए जाने की पक्रिया रुकी हुई है। यदि यह पद भी रिक्त हो जाता है तो परेशानी और भी बढ़ जाएगी। इसी प्रकार एक्सईएन विकास बाल्याण जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग से नगर निगम में आए हैं। एमई सुनीत कुमार भी दूसरे विभाग से प्रतिनियुक्त हैं। नगर निगम से अफसरों को अगर उनके मूल विभाग में वापस भेजा गया तो स्थिति और खराब हो जाएगी। दूसरे विभागों से प्रतिनियुक्त अधिकारियों की सूची स्थानीय निकाय विभाग को भेज दी गई है। फिलहाल किसी को भी रिलीव नहीं किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
धर्मवीर सिंह, कमिश्नर, नगर निगम।