Move to Jagran APP

जिन पर वार्डबंदी में हेराफेरी का आरोप, ड्रा ने उनके ही समीकरण बिगाड़ दिए

शहर की सरकार में कौन सा वार्ड महिला आरक्षित होगा, कौन सा वार्ड किस विशेष कैटेगरी का होगा, यह फाइनल कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को जैसे ही ड्रा निकाला, वैसे ही कड़े बड़े नेताओं के चुनावी समीकरण भी बिगड़ गए। निगम के कुल 22 वार्डों में से आठ सीटों को महिला आरक्षित बनाया गया है। इनमें से दो वार्ड एसीसी महिला के लिए हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 12:38 AM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 12:38 AM (IST)
जिन पर वार्डबंदी में हेराफेरी का आरोप, ड्रा ने उनके ही समीकरण बिगाड़ दिए
जिन पर वार्डबंदी में हेराफेरी का आरोप, ड्रा ने उनके ही समीकरण बिगाड़ दिए

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहर की सरकार में कौन सा वार्ड महिला आरक्षित होगा, कौन सा वार्ड किस विशेष कैटेगरी का होगा, यह फाइनल कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को जैसे ही ड्रा निकाला, वैसे ही कड़े बड़े नेताओं के चुनावी समीकरण भी बिगड़ गए। निगम के कुल 22 वार्डों में से आठ सीटों को महिला आरक्षित बनाया गया है। इनमें से दो वार्ड एसीसी महिला के लिए हैं। डीसी गिरीश अरोड़ा, एसडीएम भारत भूषण कौशिक, एडहॉक कमेटी के सदस्य व निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, निवर्तमान पार्षद निर्मल चौहान, प्रीती जौहर, कर्मवीर गोंदवाल व जसबीर बिट्टू की मौजूदगी में ड्रा निकाला गया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई।

loksabha election banner

इनसेट

इस प्रकार हुए आरक्षित

बीसी वार्ड : 4, 13

एससी महिला : 18,19

एससी पुरुष : 11, 12

महिला : 3, 9, 14, 17, 20, 22

सामान्य : 1, 2, 5, 6, 7, 8, 10, 15, 16, 21 वार्ड और जनसंख्या

वार्ड जनसंख्या

1 22360

2 22777

3 21817

4 22770

5 22547

6 22562

7 21711

8 21319

9 22871

10 21854

11 21385

12 22710

13 21150

14 20118

15 20568

16 21833

17 21986

18 21332

19 20813

20 22582

21 21862

22 22105 इनसेट यह भी जानिए

वार्ड नंबर-11 एससी पुरुष के लिए आरक्षित है। वार्ड में 34.14 प्रतिशत एससी पुरुषों की संख्या है। वार्ड नंबर-12 एससी पुरुष के लिए आरक्षित। यहां 23.31 प्रतिशत एससी पुरुष हैं। वार्ड नंबर- 18 एससी महिला आरक्षित है। जनसंख्या प्रतिशत 29.6 है। वार्ड नंबर-19 एससी महिला आरक्षित है। इनकी जनसंख्या 24.90 प्रतिशत है। वार्ड नंबर-4 बीसी श्रेणी के लिए आरक्षित है। जनसंख्या 42.3 प्रतिशत है। वार्ड नंबर-13 बीसी श्रेणी के लिए आरक्षित है। जनसंख्या 52.10 प्रतिशत है। इनसेट

कुछ दिलचस्प पहलू

पवन बिट्टी अब वार्ड 8 से लड़ेंगे, 9 से पत्‍‌नी को लड़ाएंगे

निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू वार्ड नंबर-9 से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। अब ये वार्ड महिला आरक्षित हो गया है। हालांकि इस बारे में उनका कहना है कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। वार्ड नंबर आठ से अपना भाग्य आजमाएंगे। वार्ड नौ से अपनी पत्नी को चुनाव की तैयारी कराएंगे। ध्यान रहे निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर पर वार्डबंदी में हेरफेर कराने के आरोप भी लग चुके हैं। ड्रा ने उनके ही चुनाव के समीकरण बदल दिए। हालांकि वे इस ड्रा से संतुष्टि की बात कह रहे हैं।

राणा, डूमरा भी अब पत्‍‌नी भरोसे

वार्ड नंबर- 20 से निवर्तमान पार्षद नीरज राणा व कांग्रेस पार्टी से जुड़े दिनेश डूमरा भी इन दिनों खूब भागदौड़ कर रहे हैं। हालांकि वह भी स्वयं चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इनकी पत्‍‌नी चुनाव में उतर सकती हैं। कर्मवीर भी पत्‍‌नी को आगे बढ़ाएंगे

वार्ड नंबर-18 से निवर्तमान पार्षद कर्मवीर के लिए भी धर्मपत्नी को चुनावी मैदान में उतारना मजबूरी हो गई है। यह वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित हो गया। प्रिया का वार्ड अब पुरुष आरक्षित

वार्ड नंबर-12 से इनेलो पार्टी से उम्मीदवार रही निवर्तमान पार्षद प्रिया डे भी चुनाव नहीं लड़ सकेंगी, क्योंकि यह वार्ड पुरुष के लिए आरक्षित हो गया है। इनकी मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। प्रीति जौहर को भी झटका

वार्ड नंबर-7 से प्रीति जौहर भी नगर निगम चुनाव नहीं लड़ सकती। यह वार्ड पुरुष के लिए आरक्षित हो गया है। नवनीत का वार्ड महिला आरक्षित

वार्ड-14 से निवर्तमान पार्षद नवनीत शर्मा उर्फ नीलू पंडित भी स्वयं चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। यह वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित हो गया है। वार्ड 8 में भाजपा की तिकड़ी में जंग

वार्ड नंबर-8 में भाजपा के ही दो दिग्गज मैदान में हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन निवर्तमान पार्षद संगीता ¨सघल व भाजपा बैकवर्ड मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान भी चुनाव के लिए ग्राउंड तैयार कर रहे हैं। अब निर्वतमान सीनियर डिप्टी मेयर भी इस वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इनसेट

अब यह होगा

वार्डो को आरक्षित किए जाने के बाद अब वार्ड स्तर पर मतदान सूची तैयार की जाएगी। आपत्तियों को दूर किया जाएगा। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चुनाव कराए जाएंगे। फिलहाल चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन इशारा कर चुकी हैं कि मानसून सत्र के बाद ही चुनाव हो सकते हैं। इनसेट वार्डबंदी निष्पक्ष हुई है। मतदाता सूची तैयार कराई जा रही है। फिलहाल चुनाव की तारीख को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

गिरीश अरोड़ा, डीसी, यमुनानगर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.