ससुर के खिलाफ महिला ने दी शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
महावीर कॉलोनी निवासी महिला ने एसपी कुलदीप ¨सह को शिकायत दी है। आरोप है कि उसने अपने ससुर के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी थी, जिसपर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : महावीर कॉलोनी निवासी महिला ने एसपी कुलदीप ¨सह को शिकायत दी है। आरोप है कि उसने अपने ससुर के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी थी, जिसपर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी को शिकायत देने पहुंची महिला के साथ कई अन्य महिलाएं भी आई हुई थी। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थी। इस दौरान लघु सचिवालय में महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया।
महिला का आरोप है कि पुलिस उन्हें मारपीट के सबूत लेकर आने के लिए कह रही है। रोजाना वह महिला थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है। महिला ने बताया कि उसके पिता भी दिव्यांग है। वह उन्हें भी रोजाना अपने साथ नहीं ला सकती। अब उन्हें शिकायत वापस लेने की धमकी दी जा रही है।