Move to Jagran APP

पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी महिला

सदर यमुनानगर थाना एरिया के गांव में महिला को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। महिला के जेठों ने आरोपित की धुनाई की। पुलिस पहुंची और दोनों को कलानौर चौकी लेकर आई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 06:10 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 06:33 AM (IST)
पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी महिला
पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी महिला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सदर यमुनानगर थाना एरिया के गांव में महिला को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। महिला के जेठों ने आरोपित की धुनाई की। पुलिस पहुंची और दोनों को कलानौर चौकी लेकर आई।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि महिला का पति ड्राइवर है। मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली महिला की उससे कई साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसके पड़ोस के ही एक शादीशुदा युवक से संबंध बन गए। शुक्रवार को महिला का पति कार लेकर दिल्ली गया था। इस दौरान पीछे से पड़ोसी युवक उसके घर पहुंच गया। यहां पर दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे। किसी ने इस बारे में सूचना उनके जेठों को दे दी। वह ग्रामीणों के साथ पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। जहां दोनों की धुनाई की गई। मामला बढ़ने पर पुलिस पहुंची और दोनों को चौकी ले आई। कलानौर चौकी इंचार्ज कुशलपाल राणा ने बताया कि किसी ने भी इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी है। महिला के पति को सूचना दे दी गई। वहीं इसके मायके वाले भी आ गए हैं। यहां पर महिला ने कहा कि पड़ोसी होने के नाते युवक उनके घर आया था। यह सब गलत आरोप हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.