जानलेवा हमले में घायल राजमिस्त्री की हालत गंभीर, मुख्य आरोपितों को नहीं पकड़ रही पुलिस
राज मिस्त्री गोल्डनपुरी निवासी निजामुद्दीन अली को पीटने के मामले में पुलिस ने पार्षद प्रत्याशी के पति जगदीश गांधी उनके बेटे गौरव और उनके शोरूम पर मजदूरी कर रहे दो मजदूरों पर केस दर्ज किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 12:58 AM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 06:31 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
राज मिस्त्री गोल्डनपुरी निवासी निजामुद्दीन अली को पीटने के मामले में पुलिस ने पार्षद प्रत्याशी के पति जगदीश गांधी, उनके बेटे गौरव और उनके शोरूम पर मजदूरी कर रहे दो मजदूरों पर केस दर्ज किया। दोनों मजदूरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जगदीश व उनके बेटे को नहीं पकड़ा गया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर मुख्य आरोपितों को बचा रही है। इस मामले की शिकायत अब सीएम विडो पर दी गई है। जांच अधिकारी युसूफ अली का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें