Move to Jagran APP

गर्मी ने छुड़ाया पसीना, बाजारों में पसरा सन्नाटा

कई दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिस कारण लोग घरों में ही दुबके रहे और बाजार की रौनक भी कम रही। उधर किसानों की परेशानियां भी तपती गर्मी ने बढ़ा दी है। बारिश न होने के कारण किसानों को धान की फसल में सिचाई करने में समस्या आ रही है। जिसको लेकर अब लोग जब से जल्द बारिश की कामना कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 07:41 PM (IST)
गर्मी ने छुड़ाया पसीना, बाजारों में पसरा सन्नाटा

संवाद सहयोगी, रादौर : कई दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिस कारण लोग घरों में ही दुबके रहे और बाजार की रौनक भी कम रही। उधर किसानों की परेशानियां भी तपती गर्मी ने बढ़ा दी है। बारिश न होने के कारण किसानों को धान की फसल में सिचाई करने में समस्या आ रही है। जिसको लेकर अब लोग जब से जल्द बारिश की कामना कर रहे हैं।

loksabha election banner

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या:

अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज भीषण गर्मी के कारण न केवल सरकारी अस्पतालों में बल्कि निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके अलावा उल्टी, दस्त, तेज बुखार, दौरे पड़ना जैसी समस्याएं भी आगामी दिनों में लोगों को हो सकती है। जिसको लेकर डाक्टर एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

खुद को गर्मी से बचाकर रखें : डा. विजय

एसएमओ डा. विजय परमार ने बताया कि भीषण गर्मी व इससे होने वाली बीमारियों से से बचने के लिए लोगों को इस मौसम में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। इसके अलावा घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। अगर ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। बच्चों को भी इस गर्मी से बचा कर रखने की जरूरत है। घर से बाहर निकलते समय सूती कपड़े का प्रयोग करें व हो सके तो गीला कपड़ा सिर पर रखें। अगर संभव न हो तो छाते का प्रयोग करें। फ्रिज के ठंडे पानी व कोल्ड ड्रिक से परहेज रखना चाहिए। घड़े का पानी, नींबू पानी अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। वातानुकूलित कमरे से अगर बाहर निकले तब भी एहतियात बरतने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.