Move to Jagran APP

958 पोलिग स्टेशनों पर आठ लाख 46 हजार 669 मतदाताओं के हाथों में होगा प्रत्याशियों का भाग्य

आचार संहिता लागू होते ही चुनावी बिगुल बज चुका है। प्रशासनिक मशीनरी भी चुनाव की तैयारी में लग गई है। सी-विजिल एप से लेकर फ्लाइंग और वीडियो सर्विलांस टीमें गठित कर दी गई। पुलिस की ओर से भी जिले के बाहरी एरिया में नौ नाके लगाए गए हैं। चुनाव आयोग ने इस बार संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों को खत्म कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 06:40 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:40 AM (IST)
958 पोलिग स्टेशनों पर आठ लाख 46 हजार 669 मतदाताओं के हाथों में होगा प्रत्याशियों का भाग्य

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आचार संहिता लागू होते ही चुनावी बिगुल बज चुका है। प्रशासनिक मशीनरी भी चुनाव की तैयारी में लग गई है। सी-विजिल एप से लेकर फ्लाइंग और वीडियो सर्विलांस टीमें गठित कर दी गई। पुलिस की ओर से भी जिले के बाहरी एरिया में नौ नाके लगाए गए हैं। चुनाव आयोग ने इस बार संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों को खत्म कर दिया है। उनके स्थान पर केवल वल्नरेबल बूथ बनाए गए हैं। जिले में 168 बूथ ऐसे चिह्नित किए गए हैं। जिले में कुल आठ लाख 46 हजार 669 मतदाता हैं। उनमें चार लाख 54 हजार 262 पुरुष मतदाता है। दो थर्ड जेंडर मतदाता हैं। डीसी मुकुल कुमार, एसपी कुलदीप सिंह और एडीसी केके भादू ने इस बारे में प्रेसवार्ता की।

loksabha election banner

इस बार तीन क्रिटिकल बूथ

इस बार तीन क्रिटिकल बूथ भी चिह्नित किए गए हैं। उनमें साढौरा विधानसभा के जामुनवाला में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, जगाधरी विस में स्पीकर कंवरपाल के गांव बहादुरपुर में राजकीय विद्यालय और यमुनानगर विस में टापू माजरा का राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्रिटिकल बूथ हैं। क्रिटिकल बूथ वह हैं। जिन पर गत चुनाव में पोलिग 75 प्रतिशत से अधिक हुआ और 90 प्रतिशत से अधिक वोटिग एक प्रत्याशी के पक्ष में हुई। यहां पर विशेष निगरानी रहेगी।

साढौरा में 258 बूथ

जिले में 958 पोलिग स्टेशन हैं। सबसे अधिक साढौरा विस में 258, जगाधरी विस में 239, यमुनानगर विस में 220 और रादौर विस में 231 पोलिग स्टेशन हैं। जगाधरी में एक पोलिग स्टेशन का प्रस्ताव चुनाव आयोग में अभी पेंडिग है। हर विधानसभा में पांच-पांच मॉडल पोलिग स्टेशन बनाए जाएंगे। एक-एक पोलिग स्टेशन ऐसा होगा। जिस पर केवल महिलाओं की ड्यूटी लगाई जाएगी।

यह स्थिति मतदाताओं की :

विस - पुरुष - महिला - कुल

साढौरा- 113533 - 98647 - 212180

जगाधरी- 115379 - 100656 - 216035

यमुनानगर- 119606 - 103783 - 223389

रादौर - 104223 - 90842 - 195065 यह भी जानें :

6402 दिव्यांग वोटर हैं। 281 वीआइपी और 2580 सर्विस वोटर हैं। इन्हें विशेष सुविधा दी जाएगी। दिव्यांग वोटरों के लिए व्हीलचेयर और उन्हें मतदान केंद्रों पर तक पहुंचाने के लिए रेडक्रॉस सचिव को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को भी लगाया जाएगा। सर्विस वोटर में साढौरा में 1358, जगाधरी में 402, यमुनानगर में 253 और रादौर में 567 हैं। 27 अगस्त से लेकर रविवार तक 761 मतदाता और नए जुड़े हैं। वैसे तो 24 सितंबर तक वोट बनवाई जा सकती है। यदि कोई दस दिन पहले भी वोट के लिए अप्लाई करता है, तो उसकी वोट हर हाल में बनेगी।

परमिशन के लिए अलग से बनाई विडो

परमिशन के लिए अलग से सिगल विडो बनाई गई है। यहां पर पार्टी प्रत्याशी आवेदन कर रैली और अन्य कार्यक्रम की अनुमति ले सकते हैं। नामांकन करने के लिए प्रत्याशी अपने साथ तीन गाड़ियों से अधिक नहीं ला सकेंगे। नामांकन के लिए चार व्यक्तियों से अधिक को साथ नहीं ले जा सकेंगे।

यह है चुनाव आयोग की व्यवस्था

2117 - बैलेट यूनिट

1246- कंट्रोल यूनिट

1360- वीवीपैट

04- फ्लाइंग टीम

04 -स्टेटिक सर्विलांस टीम

04- वीडियो सर्विलांस टीम

39- जोनल मजिस्ट्रेट

69- सेक्टर मजिस्ट्रेट

23- नोडल अधिकारी

महिलाओं के लिए चलेगा अभियान

जहां-जहां महिलाओं की पोलिग संख्या कम रही है। वहां पर भी अभियान चलेगा। इसके लिए स्टार आइकन के रूप में ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी को ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.