पौधेरोपण कर ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है, सभी करें सहयोग
पर्यावरण की बिगड़ती चिता व्यक्त करने के लिए स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में एक सम्मेलन में पांच जून 1972 को हुआ था।
संवाद सहयोगी, जगाधरी : कोविड-19 जैसी महामारी के चलते पर्यावरण को स्वच्छ रखने का उत्तरदायित्व बढ़ गया है। पर्यावरण की बिगड़ती चिता व्यक्त करने के लिए स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में एक सम्मेलन में पांच जून 1972 को हुआ था। इसमें भारत का विचार था कि धरती पर सबकी जरूरतों को पूरा करने लिए सब कुछ है परन्तु सबके लालच के लिए नहीं। तभी ये पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष पर्यावरण दिवस आओ जैव विविधता की महत्ता को जाने का है। उक्त शब्द शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल ने नई लक्कड़ मंडी मानकपुर जगाधरी पौधरोपण करते कहें। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ 18 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में सवा तीन लाख पौधे लगाए जाएंगे। सभी जिलों में 1100 गांव चिन्हित किए गए हैं। हर जिला में 50 गांवों में पौधारोपण किया जाएगा।
हमारी जिम्मेदारी है प्रकृति के प्रति :
संदेश में कहा कि प्रकृृति से हमें सब कुछ मिल रहा है। प्रकृति को हरा भरा रखने की जिम्मेदारी भी हमारे ऊपर ही है। हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना ही होगा, केवल तभी हम कोरोना जैसी महामारी के प्रकोप का सामना कर पाने मे भी सक्षम होंगे। इस साल मनाया जाने वाला पर्यावरण दिवस पिछलें वर्षों में मनाए जाने वाले पर्यावरण दिवस से ओर भी अधिक महत्वपूर्ण है लोंगो को प्रकृति से जोडऩे की मुहिम पर अधिक बल दिया जाएगा ताकि लोग पेड़ पौधों व जड़ी बुटियों इत्यादि के प्रयोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकें।
वन विभाग की प्रधान मुख्य वन संरक्षक डा. अमरिन्द्र कौर ने लोगों को पौधरोपण करने बारे प्ररित किया। उन्होंने कहा कि आम, जामुन हरड़, बहेड़ा, आंवला, तुलसी, नीम, सुहेंजना आदि का मिश्रित पौधरोपण किया जाएगा। मंडी में 100 फलदार व औषधीय पौधे लगाए गए। सभी अपनी जैव विविधता की महत्ता को पहचान कर उसकी रक्षा करें। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरियाणा द्वारा भी पौधारोपण किया गया।
इन्होंने भी किया पौधरोपण :
मुख्य वन संरक्षक उत्तरी जी रमन, एडीसी प्रतिमा चौधरी, डीएफओ सूरजभान, एसडीएम दर्शन कुमार, मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन संजीव गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश दमोपुरा, रामपाल नम्बरदार, अनिल धीमान, लक्कड मण्डी के प्रधान मेन सिंह दहिया व वेदपाल, चीफ पब्लिसिटी ऑफिसर धर्मबीर ने भी पौधरोपण किया।