एक्साइज विभाग के चौकीदार का शव नहर किनारे मिला, पास में पड़ी थी सल्फास की गोलियां
गूंदियाना के 44 वर्षीय सुभाष कुमार का शव गांव दौलतपुर में दादूपुर नलवी नहर के पास मिला। पास में सल्फास की गोलियां भी पड़ी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना छप्पर प्रभारी बलराज ने बताया कि सुभाष ने आत्महत्या की है। परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। मृतक सुभाष एक्साइज विभाग चौकीदार था। बुधवार को वह घर से करीब साढ़े तीन बजे निकला। परिवार ने सोचा कि वह ड्यूटी पर गया होगा। सुबह उन्हें उसका शव नहर के पास पड़ा होने की सूचना मिली। जिस पर वह मौके पर पहुंचे। वहीं बताया जा रहा है कि जब वह घर से निकला तो उसका पत्नी से विवाद हुआ था। हालांकि परिवार ने इस बारे में कुछ भी क
संवाद सहयोगी, सरस्वती नगर :
सरस्वतीनगर एरिया के गांव गूंदियाना के 44 वर्षीय सुभाष कुमार का शव गांव दौलतपुर में दादूपुर नलवी नहर के पास मिला। पास में सल्फास की गोलियां भी पड़ी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना छप्पर प्रभारी बलराज ने बताया कि सुभाष ने आत्महत्या की है। परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
मृतक सुभाष एक्साइज विभाग चौकीदार था। बुधवार को वह घर से करीब साढ़े तीन बजे निकला। परिवार ने सोचा कि वह ड्यूटी पर गया होगा। सुबह उन्हें उसका शव नहर के पास पड़ा होने की सूचना मिली। जिस पर वह मौके पर पहुंचे। वहीं बताया जा रहा है कि जब वह घर से निकला, तो उसका पत्नी से विवाद हुआ था। हालांकि परिवार ने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।