Move to Jagran APP

10 मंडल अध्यक्षों का चुनाव परिणाम घोषित

जिला कार्यकारिणी की ओर से भाजपा संगठन के मंडल अध्यक्ष के पदों पर 10 मंडल अध्यक्षों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी शुभ आदेश मित्तल ने बताया कि लोकतांत्रिक तरीके से सदस्यों के मतों के आधार पर चुनाव कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 10:25 AM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 10:25 AM (IST)
10 मंडल अध्यक्षों का चुनाव परिणाम घोषित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जिला कार्यकारिणी की ओर से भाजपा संगठन के मंडल अध्यक्ष के पदों पर 10 मंडल अध्यक्षों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी शुभ आदेश मित्तल ने बताया कि लोकतांत्रिक तरीके से सदस्यों के मतों के आधार पर चुनाव कराया गया। इसके बाद चारों विधान सभाओं के अध्यक्षों की सूची जारी की गई है।

loksabha election banner

जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता ने बताया कि यमुनानगर मंडल से विभोर पाहुजा, वर्कशॉप मंडल से नीरज गुप्ता, बूड़िया मंडल से अनिल कुमार बलाचौर, जगाधरी जगाधरी मंडल से विपुल गर्ग, छछरौली मंडल से कल्याण सिंह, सरस्वती नगर मंडल से रणधीर सिंह, साढौरा मंडल से पवन सैनी, रादौर विधान सभा के फर्कपुर देवकीनंदन शर्मा, नाहरपुर मंडल से हरपाल सिंह, ऊंचा चांदना मंडल से चरनजीत सत्यम मंडल अध्यक्ष चुने गए।

अब जिलाध्यक्ष का नाम होगा फाइनल :

मंडल अध्यक्षों के बाद अब जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। जिलाध्यक्ष के नाम पर भाजपा में मंथन चल रहा है। जिनमें राम निवास गर्ग, अशोक महेंदीरत्ता, राजेश सपरा, संदीप कुमार का नाम प्रमुख बताया जा रहा है। अगले सप्ताह तक जिलाध्यक्ष का नाम फाइनल हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.