विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने खेल प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई
कैंप के नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक निर्मल सिंह ने किया। विद्यार्थियों ने बिदी लगाओ मेकअप साड़ी पहनो नीबू दौड़ माला दौड़ बैलून रेस डंबल व लेजियम लड्डू दौड़ में प्रतिभा दिखाई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कैंप के नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक निर्मल सिंह ने किया। विद्यार्थियों ने बिदी लगाओ, मेकअप, साड़ी पहनो, नीबू दौड़, माला दौड़, बैलून रेस, डंबल व लेजियम, लड्डू दौड़ में प्रतिभा दिखाई। राघवन, गरिमा, सांची, वंश, निहारिका, अदिति, निष्ठा, अनन्या, लक्षिता, सनमदीप, आदित्य, रिशब, नंदिनी, हर्ष, दिव्या व अनुभव ने नृत्य किया। शिक्षकों की म्यूजिकल चेयर व रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। निर्मल सिंह ने कहा विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है।