पंडित दीनदयाल के जीवन से लें प्रेरणा
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विश्राम गृह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विश्राम गृह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि ब्लाक समिति चेयरमेन महीपाल संधाए ने कहा कि युवा वर्ग को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला।
उपाध्याय की सोच थी की सरकार की ओर चलाई जाने वाली प्रत्येक योजना का लाभ देश व प्रदेश के हर एक आम जन को मिले। भाजपा पार्टी उनके द्वारा बनाई गई नीतियों पर चलते हुए प्रदेश व देश के चहुमुखी विकास को गति दे रही है। उनके योगदान को देश भुला नही सकता है। देश के युवा वर्ग को भारत के महापुरुषों से प्ररेणा लेकर देश के रचनात्मक निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। मौके पर भाजपा नेता दाताराम, नेरशपाल, सुनील त्यागी, अनिल बंसल, जिला कार्यकारणी सदस्य अश्वनी मंगला, राकेश शर्मा, दीपक भारद्वाज व गुरदेव सरपंच अहड़वाला उपस्थित थे।