स्कूल में बच्चों को दिए स्वेटर
डीएवी हाई स्कूल कांसापुर शनिवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी संस्था के चेयरमैन विजय कपूर ने जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए। विजय कपूर ने बच्चों को बताया कि वेदों का सार सत्य की पालना करना है और वह वेदों के ज्ञान को अपनाएं ताकि अच्छे इंसान बन सकें।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डीएवी हाई स्कूल कांसापुर शनिवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी संस्था के चेयरमैन विजय कपूर ने जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए। विजय कपूर ने बच्चों को बताया कि वेदों का सार सत्य की पालना करना है और वह वेदों के ज्ञान को अपनाएं ताकि अच्छे इंसान बन सकें। यह स्कूल जेएन कपूर ने स्लम क्षेत्र में उस समय विकसित किया था जब समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता नहीं थी। तब शिक्षा दर मात्र 30 प्रतिशत ही थी। हम उन्हीं की विरासत की पालना कर रहे हैं। उन्होंने इस्जेक कंपनी के रणजीत पुरी, आदित्यपुरी, एनके गुप्ता, विनोद गुप्ता का स्कूल के विकास में सहयोग देने के लिए आभार जताया। रूचिरा पेपर के सुभाष गर्ग व नरेश गर्ग ने बच्चों को यूनिफार्म देने में मदद की।