नियमित व्यायाम करने से व्यक्ति रहता सेहतमंद : सुरेंद्र
प्रोफेसर कॉलोनी के डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी में फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित किया गया। उसमें लोगो को फिट और स्वस्थ्य रहने के बारे में बताया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विजय कपूर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भारतीय मास्टर फुटबॉल टीम कोच पंकज चुघ विशिष्ट अतिथि रहे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्रोफेसर कॉलोनी के डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी में फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित किया गया। उसमें लोगो को फिट और स्वस्थ्य रहने के बारे में बताया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विजय कपूर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भारतीय मास्टर फुटबॉल टीम कोच पंकज चुघ विशिष्ट अतिथि रहे।
प्रिसिपल डॉ. हिमांशु शेखर ने कहा कि शरीर और दिमाग की सामान्य फिटनेस और दैनिक जीवन में महत्व देता है। सुरेंद्र सिंह ने सभी रोगियों और छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे जुम्बा मूव्स और नृत्य के साथ नियमित व्यायाम कर फिट रहें। सामान्य फिटनेस के बारे में जागरूकता दी गई। हर व्यक्ति को नियमित व्यायाम करना चाहिए। फिट इंडिया के लिए सबसे अच्छी मेडिसिन और फिजियोथेरेपी है। हड्डियों, जोड़ों, मांसपेशियों और नसों से संबंधित बीमारी की जांच की गई। रोगियों को नियमित व्यायाम कर इन रोगों की रोकथाम के लिए उपचार और सलाह दोनों दी गई। 155 मरीजों को मुफ्त फिजियोथेरेपी शिविर में लाभ मिला।