गीता महोत्सव में रहेगी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल व आलमगीर की धूम
जिला स्तरीय गीता महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव में ख्याति प्राप्त गायक आलमगीर व कवंर ग्रेवाल की धूम रहेगी।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जिला स्तरीय गीता महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव में ख्याति प्राप्त गायक आलमगीर व कवंर ग्रेवाल की धूम रहेगी। हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जंगम जोगी, नगाड़ा पार्टी, बीन पार्टी, बैग पाईपर पार्टी व लॉग मैन भी शहरवासियों को आकर्षित करेंगे।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि 6 से 8 दिसंबर तक गीता महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। यह महोत्सव बल्लारपुर इंडस्ट्री पेपर मिल परिसर में मनाया जाएगा। इसकी शुरूआत 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे गीता जी की आरती से होगी। गायक मंजू अरोड़ा, गंगा थापा नेपाली डांसर, डीएवी कालेज यमुनानगर के विद्यार्थियों द्वारा बैले डांस व विकास रेहलान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 7 दिसंबर को भी हरियाणवी कलाकारों जंगम जोगी व गायक आलमगीर की सुंदर प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन विख्यात कलाकार संदीप सैनी की पार्टी द्वारा गीता जी पर सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी।