दीक्षा अकादमी में विद्यार्थियों ने जल बचाने की ली शपथ
जल ही जीवन है। जल है तो कल है। जल संरक्षण के लिए दीक्षा अकादमी के संचालक व स्टाफ के सदस्यों ने विद्यार्थियों को जल बचाने की शपथ ली। जल बचाने के लिए नए-नए प्रयोग करने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। जल संरक्षण विषय पर भी जागरूक किया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जल ही जीवन है। जल है तो कल है। जल संरक्षण के लिए दीक्षा अकादमी के संचालक व स्टाफ के सदस्यों ने विद्यार्थियों को जल बचाने की शपथ ली। जल बचाने के लिए नए-नए प्रयोग करने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। जल संरक्षण विषय पर भी जागरूक किया गया।
दीक्षा अकादमी के संचालक लाभ सिंह ने बताया कि हम जल के बिना जीवन की कल्पना तक नहीं कर सकते। अगर आज जल नहीं बचाएंगे तो कल नई पीढ़ी के लिए जल कहां से लाएंगे। हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी जल बहुत महत्वपूर्ण है। आज जहां देश के कई हिस्सों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है इसलिए आज प्रत्येक इंसान का कर्तव्य है कि अधिक से अधिक मात्रा में जल संरक्षण करें ताकि हमें जल संकट से न जूझना पड़े।
इस मौके पर स्टाफ सदस्य जिनमें आलोक, सुभाष, राधिका, हिना, करण, शैली, शुभम, प्रीतम, चरणजीत व दीक्षा अकादमी के सारे विद्यार्थी मौजूद थे।