पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
यमुनानगर गुरुनानक खालसा महाविद्यालय की जीव विज्ञान समिति ने राष्ट्रस्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की। पाठशाला स्तर पर केंद्रीय विद्यालय विकासपुरी दिल्ली की दीप्ती प्रथम स्थान सेंट जूडस हाई स्कूल कल्यान महाराष्ट्र की वैष्णवी द्वितीय सेक्रेड हार्ट कान्वेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की कृतिका तृतीय रही।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर: गुरुनानक खालसा महाविद्यालय की जीव विज्ञान समिति ने राष्ट्रस्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की। पाठशाला स्तर पर केंद्रीय विद्यालय विकासपुरी दिल्ली की दीप्ती प्रथम स्थान, सेंट जूडस हाई स्कूल कल्यान, महाराष्ट्र की वैष्णवी द्वितीय, सेक्रेट हार्ट कान्वेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जगाधरी की कृतिका तृतीय रही। महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर पंडित शंभू नाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल की शिवानी प्रथम, पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय भटिडा पंजाब की डॉली चौहान द्वितीय, राजकीय कॉलेज रतिया, फतेहबाद के सुनील कुमार तृतीय रहे। कालेज प्राचार्य डा. मेजर एचएस कंग ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता की संयोजक डा. नीलम बहल एवं सहसंयोजक डा. वर्षा निगम थी। खालसा संस्थाओ के सरपरस्त भुपिद्र सिंह जौहर ने प्रतिभागियों व संयोजकों का उत्साहवर्धन किया।