रंगोली में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
खिजराबाद के सन राइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के लिए तीन वर्ग बनाए गए। पहला वर्ग कक्षा पहली से पांचवीं तक, दूसरा छठी से आठवीं तक व तीसरा वर्ग कक्षा नौवीं से 12 वीं तक शामिल थी।
संवाद सहयोगी, देवधर : खिजराबाद के सन राइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के लिए तीन वर्ग बनाए गए। पहला वर्ग कक्षा पहली से पांचवीं तक, दूसरा छठी से आठवीं तक व तीसरा वर्ग कक्षा नौवीं से 12 वीं तक शामिल थी।
प्रधानाचार्य परमजीत कौर संधू ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा पहचानने व निखारने के लिए प्रतियोगता का आयोजन किया गया। इनमें भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है। इस मौके पर स्कूल के मैने¨जग डायरेक्टर बलजीत संधू, रूद्र ¨सह,सुनील कुमार, भोपाल ¨सह, श्रीकांत, सुमित, बृजपाल, सचिन, पूजा, तंजीव, नंदिनी, दीपा, अंजलि आदि मौजूद थी।