छात्राओं को संस्कृत भाषा के महत्व से अवगत कराया
संस्कृत भारत की जीवंत भाषा एवं सभी भारतीय भाषाओं की जननी है। संस्कृत भाषा को लेकर ¨हदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी में संस्कृत विभाग की तरफ से व्याख्यान का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : संस्कृत भारत की जीवंत भाषा एवं सभी भारतीय भाषाओं की जननी है। संस्कृत भाषा को लेकर ¨हदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी में संस्कृत विभाग की तरफ से व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. उज्जवल शर्मा ने किया। उन्होंने सभी को अपनी भारतीय संस्कृति, जो संस्कृत के ही आश्रित हैं के संरक्षण, संवर्धन व प्रचार-प्रसार की प्रेरणा दी। संस्कृत विभाग की प्रोफेसर डॉ. विभा अग्रवाल ने इस बात पर बल देते हुए कहा कि धर्म और संस्कृति एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसके संरक्षण में संस्कृत की अनिवार्यता को भी परिचित कराया गया। उन्होंने मनुस्मृति, याज्ञवल्क्य स्मृति, महाभारत, रामायण, पंचतंत्र, हितोपदेश, श्रीमद भागवत गीता के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें बताई। उन्होंने कहा कि इसके लिए पठन की आवश्यकता है। यदि संस्कृतज्ञ नहीं होंगे तो विद्वता कहां से आएगी। अत: संस्कृत को सुसमृद्ध
बनाने के लिए हमें हमें इस भाषा की समृद्धता को सुरक्षित रखना होगा। प्राचार्या ने इस व्याख्यान की सफलता के लिए संस्कृत विभाग की आचार्या डॉ. स्वाति गेरा को बधाई दी।