टैलेंट शो में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रतिभा कभी किसी की प्रतिभा कभी किसी की मोहताज नहीं हुआ करती, प्रतिभावान व्यक्ति सूरज की तरह चमकते हुए अपनी अलग पहचान बनाता है। आज के वैज्ञानिक और तकनीकी युग में इसी प्रतिभा के दम पर युवाओं ने नए-नए आयाम स्थापित किए हैं।
जागरण संवाददाता,यमुनानगर : प्रतिभा कभी किसी की मोहताज नहीं हुआ करती, प्रतिभावान व्यक्ति सूरज की तरह चमकते हुए अपनी अलग पहचान बनाता है। आज के वैज्ञानिक और तकनीकी युग में इसी प्रतिभा के दम पर युवाओं ने नए-नए आयाम स्थापित किए हैं। ये कहना है एमएलएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेश कपूर का। वह कॉलेज में आयोजित टैलेंट शो में बोल रहे थे।गीत, गायन, नृत्य, भाषण, वाद-विवाद, कविता गायन, मोनो एक्टिंग में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने भगंड़ा, पंजाबी नृत्य, क्लासिकल व आधुनिक गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। मंच का संचालन डॉ. संजीव चौधरी ने किया।
यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता:- शुभा, वंशिका, चेतना
काव्य पाठ:- मनमहक, पियूष
एकल गायन:- कुश, विनि जैन, आरती
एकल अभिनय:- आयुषी, अंजलि
समूह नृत्य:- प्रथम- भंगड़ा ग्रुप, द्वितीय-देवशी गु्रप, तृतीय-प्रिया एण्ड गु्रप
वाद्य यंत्र:- अनमोल, ¨प्रस, अनमोल गु्रप
पें¨टग:- दीपक, हिमांशी, र्ध्मवीर
मिमिक्री:- अभिशान, अनमोल