युवक का रास्ता रोककर पीटा, कड़ा व नकदी छीनी
नाहर ताहरपुर निवासी सक्षम काकराण के साथ बाइक सवार युवकों ने मारपीट की। वह परीक्षा देकर लौट रहा था। जब वह शाहपुर के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइकों पर चार युवक आए। आरोपितों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। आरोपितों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर :
नाहर ताहरपुर निवासी सक्षम काकराण के साथ बाइक सवार युवकों ने मारपीट की। वह परीक्षा देकर लौट रहा था। जब वह शाहपुर के पास पहुंचा, तो पीछे से दो बाइकों पर चार युवक आए। आरोपितों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। आरोपितों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपित उसका चांदी का कड़ा व करीब 800 रुपये भी छीन लिए। इस दौरान एक युवक के मुंह से कपड़ा हट गया। उसकी पहचान चंदाखेड़ी निवासी निशु के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने निशु समेत चार पर केस दर्ज किया। होटल में खाने के बिल को लेकर विवाद में तोड़फोड़
जासं, यमुनानगर :
सरनी चौक स्थित एक होटल में कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि रात को कुछ युवक यहां पर चिकन खाने पहुंचे थे। सभी शराब के नशे में थे। जब मालिक पैसे मांगने लगा, तो आरोपित युवक गाली गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने होटल में तोड़फोड़ कर दी। कांच तोड़ डाला और कर्मियों के साथ भी मारपीट की। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
जासं, यमुनानगर : शराब के नशे में कोट मुश्तरका निवासी ज्ञानचंद पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बीच बचाव में आए परिवार के लोगों को भी पीटा गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। गांव कोट मुश्तरका निवासी ज्ञानचंद ने बताया कि रात को कुछ लोग उनके घर में घुस आए। उनके बेटे विकास को गांव के ही कुछ लोगों ने पीटा। बीच बचाव में वह और परिवार के लोग गए, तो आरोपितों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपित शराब के नशे में थे। इस झगड़े में परिवार के कई लोग घायल हो गए। एक आरोपित के हाथों में देशी कट्टा भी था।