घर पर पथराव, खिड़कियों के टूटे कांच
जागरण संवाददाता यमुनानगर कैंप कालोनी निवासी प्रीती के मकान पर रविवार की रात को पथराव
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कैंप कालोनी निवासी प्रीती के मकान पर रविवार की रात को पथराव कर दिया। आरोप है कि उनके घर पर ईंटें व पत्थर फेंके गए। जिसमें खिड़कियों के कांच टूट गए। शोर सुनकर जब वह उठे, तो पथराव करने वाले फरार हो गए। प्रीती ने अपने पड़ोसियों पर शक जताया है। मामले की पुलिस को शिकायत दी गई है। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। अब वह मंगलवार को एसपी कमलदीप गोयल से मिलेंगी।
प्रीती का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले उनकी पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो गई थी। पड़ोस की महिलाएं उनके बारे में गलत बोल रही थी। जिस पर विवाद हुआ था। उस समय आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद से ही पड़ोसी रंजिश रखे हुए थे। आरोप है कि इसी रंजिश में उनके घर पर पथराव किया गया। गांधीनगर चौकी इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है। खरीददारी कर रही महिला का पर्स चोरी
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्रोफेसर कालोनी निवासी सुमन ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ बाजार में खरीददारी करने गई थी। जब वह मीना बाजार में दुकान पर पहुंची, तो यहां दुकान पर कपड़े देखने लगी। इस दौरान उनका बैग बराबर में रखा हुआ था। थोड़ी देर बाद बैग गायब मिला। बैग में साढ़े दस हजार रुपये व मोबाइल था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया। क्षेत्र में बढ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष है। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है।