डूबे जहाज जैसा हो गया इनेलो का हाल : तंवर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर दयालगढ़ बूड़िया में श्री गुरु रविदास जी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित धार्मिक आयोजन में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के लिए आए थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र राणा भी उपस्थित थे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर दयालगढ़ बूड़िया में श्री गुरु रविदास जी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित धार्मिक आयोजन में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के लिए आए थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र राणा भी उपस्थित थे।
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि इनेलो की लड़ाई अब बढ़ती जा रही है। इनेलो का वह हाल हो गया है, जो एक डूबे हुए जहाज का होता है पहले यह लडाई अदंरूनी थी, लेकिन अब चाचा भतीजा की लड़ाई आमने सामने की हो गई है। ऐसे मे उनका चुनाव में जीतना मुश्किल ही नहीं, नामुकिन है। इनेलो भाजपा की बी टीम है। अब तो भतीजा भी चाचा को कहने लग गया कि वह चार साल से भाजपा के खिलाफ इसलिए नही बोलते थे, क्योंकि वह भाजपा के साथ पूरी तरह मिले हुए थे। उन्होंने सत्ता में विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई है। वह भाजपा की भाषा ही बोलते थे। कांग्रेस लंबे समय से लगातार व्यापारियों की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा की सरकार में नोटबंदी और जीएसटी के कारण व्यापार व व्यापारी दोनों पूरी तरह खत्म हो चुके है। कांग्रेस सरकार आने पर अवैध माइ¨नग के घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जैसे ही सरकार बनेगी, दस दिन के अंदर किसानों के कर्जे माफ किए जाएंगे। इसके अलावा जो महत्वपूर्ण फैसले है, जल्द लिए जाएंगे। उन प्रदेशों को तरक्की के राह पर लेकर जाएंगे। वही हरियाणा में कई जिलों में होने वाले मेयर व पार्षद के चुनाव पर कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने ¨सबल पर चुनाव लड़ेगी और उनकी पूरी तैयारी है। नगर निगम चुनाव में भाजपा की पोल खुल जाएगी। सरकार बुरी तरह से इन चुनावों में हारेगी। इस मौके पर उनके साथ चौधरी ओमप्रकाश देवी नगर, सतपाल कौशिक, वीरेंद्र चौहान, केहर ¨सह झंडा, संजीव चौधरी, राजेश कटारिया, दीपचंद, सतीश दताना, शिव कुमार बटेडी, सुरेश कानहडी, भूपाल ¨सह भाटी,महावीर खुर्दी, सचिन गुप्ता, जितेंद्र मोहन, बलवान ¨सह चेयरमैन, सुधीर राणा, विशाल शर्मा आइटी सेल, शानू अहमद आदि उपस्थित थे।