Move to Jagran APP

खेल स्वस्थ रहने व आगे बढ़ने के लिए जरूरी : नमिता

धर्म पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उसमें सौ मीटर दौड़ लेमन स्पून रेस साइकिल रेस बनाना रेस म्यूजिकल चेयर हर्डल रेस समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 08:00 AM (IST)
खेल स्वस्थ रहने व आगे बढ़ने के लिए जरूरी : नमिता
खेल स्वस्थ रहने व आगे बढ़ने के लिए जरूरी : नमिता

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : धर्म पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उसमें सौ मीटर दौड़, लेमन स्पून रेस, साइकिल रेस, बनाना रेस, म्यूजिकल चेयर, हर्डल रेस समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसमें प्री-नर्सरी की स्वास्ति राणा, नर्सरी की वंशिका, दिशा, केजी की शन्या, लतिश, अनुज व तान्या ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीता। स्कूल की मुख्य अध्यापिका नमिता सहगल व मैनेजमेंट डायरेक्टर ने बच्चों को बताया कि खेल न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि आगे बढ़ने के लिए भी खेल खेलना जरूरी है। आज खेलों के दम पर ही बहुत से खिलाड़ी न केवल सरकारी नौकरी प्राप्त कर रहे हैं बल्कि देश-विदेश में भी अपना नाम रोशन कर रहे हैं। इसलिए सभी को खेल प्रतिभाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.