बच्चों को बताया प्लास्टिक इस्तेमाल करने का दुष्प्रभाव
इंडियन पब्लिक स्कूल में चलाए जा रहे प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत बच्चों को प्लास्टिक उपयोग के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
संस, रादौर : इंडियन पब्लिक स्कूल में चलाए जा रहे प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत बच्चों को प्लास्टिक उपयोग के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
प्रिसिपल ईश मेहता ने बताया कि स्कूल में प्रतिदिन प्रार्थना सभा में बच्चों को प्लास्टिक हटाओ विषय पर भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रकट करने का अवसर दिया जा रहा है। उसमें प्रत्येक कक्षा से दो विद्यार्थी, अंग्रेजी और दो विद्यार्थी हिदी में भाषण देकर सभी विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत करवा रहे हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए अध्यापक छात्रों को एक बार प्रयोग होने वाली प्लास्टिक का उपयोग न करने वाली प्लास्टिक बारे जागरूक कर रहे है। आज पूरे देश में प्लास्टिक का उपयोग न करने बारे अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम इस अभियान को कामयाब बनाने में अपना योगदान दें।