सर छोटू राम ने किया किसानों के लिए संघर्ष : बंचल
दीनबंधु सर छोटूराम का जन्मदिवस शनिवार को वार्ड नंबर 1 जाट नगर रादौर में धूमधाम से मनाया गया। जाटसभा रादौर की ओर से जाटनगर रादौर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, रादौर : दीनबंधु सर छोटूराम का जन्मदिवस शनिवार को वार्ड नंबर 1 जाट नगर रादौर में धूमधाम से मनाया गया। जाटसभा रादौर की ओर से जाटनगर रादौर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि भेंट की। अध्यक्षता अखिल भारतीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट सुरेशपाल बंचल ने की। ग्रामीणों ने हवनयज्ञ कर विश्व शांति व भाईचारे की कामना की।
सामाजिक बुराईयों को जड़ से खत्म करने की शपथ ली। मुख्यातिथि एडवोकेट सुरेशपाल बंचल ने कहा कि सर छोटूराम गरीब मजदूर, किसानों के सच्चे मसीहा थे। जिन्होंने जीवनभर किसान मजदूर के लिए संघर्ष किया। किसानों को कर्जों से मुक्ति दिलाने के लिए सर छोटूराम ने विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान से ही किसान साहुकारों के चुंगल से आजाद हो पाया था। सर छोटूराम ने केवल जाट बिरादरी बल्कि 36 बिरादरी के किसानों के नेता थे। जिस समय देश के लोग अंग्रेजों की गुलामी से भारत को आजाद कराने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उस समय सर छोटूराम ने न केवल आजादी के लिए संघर्ष किया। बल्कि किसानों को दास्तां से मुक्ति दिलाने व शोषण के जीवन से बाहर निकालने में आंदोलन चलाया था। आजादी से पूर्व साहूकार लोग किसानों की भूमि कुछ रुपयों में ही गिरवी रख लेते थे। साहुकारों का ब्याज किसान चुका नहीं पाते थे। ऐसे में 36 बिरादरी के किसानों की भूमि साहूकारों के चुंगल में फंस गई थी। सर छोटूराम ने मार्केट कमेटियों का गठन किया। हमें सर छोटूराम जैसे महान किसान नेता व स्वतंत्रता सैनानी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनकी शिक्षाओं का अनुशरण करना चाहिए। हमें समाज में फैली बुराईयों, दहेज प्रथा, भ्रूणहत्या, नशाखोरी व अन्य बुराईयों का खात्मा करने के लिए आगे आना चाहिए। नायब ¨सह छारी, गंगाराम पोटली, बलवान खादर, अभिनव बंचल, जसविन्द्र ¨सह, मांगेराम प्रदीप खुर्दबन, बलदेव सिंह झगुड़ी, रणधीर ¨सह अलीपुरा, जय¨सह ढिल्लों, कुलदीप नम्बरदार छोटाबांस, मलखान ¨सह ग्रेवाल, नीरज देशवाल, प्रदीप देशवाल, अभय ¨सह बंचल, राजेश ढांडा कंडरौली, रोबिन पंजेटा हरनौल, राजबीर बंचल, सुरेन्द्र ¨सह, संजू सांगवान उपस्थित थे।