लड़कों के वर्ग में टेनिस प्रतियोगिता में सिद्धार्थ प्रथम
स्कूल डायरेक्टर विपुल कांबोज एवं प्रिसिपल तपोश भट्टाचार्य ने बताया कि अंडर-19 लड़कों के वर्ग में सिद्धार्थ ने तथा लड़कियों के वर्ग में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मन्नत द्वितीय स्थान पर रही।
जागरण संवाददाता, जगाधरी : स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर 17 के टेनिस खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया। खिलाड़ियों ने तेजली खेल परिसर में हुई दो दिवसीय जिला प्रतियोगिता व ट्रायल शानदार प्रदर्शन किया।
स्कूल डायरेक्टर विपुल कांबोज एवं प्रिसिपल तपोश भट्टाचार्य ने बताया कि अंडर-19 लड़कों के वर्ग में सिद्धार्थ ने तथा लड़कियों के वर्ग में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मन्नत द्वितीय स्थान पर रही। अंडर 17 लड़कों के वर्ग में ध्रुव ने प्रथम तथा लड़कियों के वर्ग में सिमरन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेनिस खिलाड़ी हार्दिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में सिद्धार्थ मोहन और मन्नत चौधरी अव्वल रहे।
स्कूल निदेशक संजय कंबोज तथा डॉ. अनीता कांबोज, अध्यापक विशाल बक्शी, सचिन पंजेता तथा अन्य ने कोच विशाल कुमार को बधाई दी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप