दुकान का शटर काटकर पांच लाख की कॉपर वायर चोरी
जगाधरी में गांधी धाम मोड पर राजेश सचदेवा की आकाश इलेक्ट्रिकल का शटर चोरों ने काट दिया। यहां से करीब पांच लाख रुपये का कॉपर वायर चोरी कर लिया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जगाधरी में गांधी धाम मोड पर राजेश सचदेवा की आकाश इलेक्ट्रिकल का शटर चोरों ने काट दिया। यहां से करीब पांच लाख रुपये का कॉपर वायर चोरी कर लिया गया।
राजेश सचदेवा की कॉपर वायर की हॉल सेल की दुकान है। रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे, तो शटर के सामने चादर लटकी हुई थी। जब उन्होंने चादर हटाई, तो शटर कटा हुआ था। उन्होंने बताया कि शटर में चार ताले लगे थे। उन्हें शायद चोर काट नहीं सके। इसलिए शटर को काटकर अंदर घुसे। यहां से सारा माल चोर साफ कर ले गए। यहीं पर धौडंग के रिकू की भी फोटोस्टेट की दुकान से चोरों ने लैपटॉप व प्रिटर चोरी कर लिया। एक प्रिटर को तोड़ दिया गया।
उधर, करनाल के गांव धनोखड़ी के चंद्रवेश कंस्ट्रक्शन ठेकेदार है। उन्होंने राजधानी कॉलोनी में कार्यालय बनाया हुआ है। यहीं पर उनका कुक उत्तराखंड के चंपावत जिले के विदोही गांव का पुष्कर भी साथ रहता था। आरोप है कि कार्यालय में ढाई लाख रुपये रखे थे। यह पैसे गायब मिले और पुष्कर भी यहां से लापता था। आरोप है कि पुष्कर ही यह पैसे लेकर गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।