गुरु गोबिद सिंह की जीवनी पर डाला प्रकाश
राज्यस्तरीय कपाल मोचन आदिबद्री मेले में बिलासपुर में चलने वाले मेले में करनाल के सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ड्रामा पार्टी सांस्कृतिक प्रोग्राम देकर चार दिन तक लगातार मनरंजन किया।
जासं, यमुनानगर : राज्यस्तरीय कपाल मोचन आदिबद्री मेले में बिलासपुर में चलने वाले मेले में करनाल के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ड्रामा पार्टी सांस्कृतिक प्रोग्राम देकर चार दिन तक लगातार मनरंजन किया।
ड्रामा निरीक्षक सूरज कुमार बेदी की देखरेख में यह सांस्कृतिक कार्यक्रम दिए गए तथा स्टेज मास्टर ईशम सिंह ने मंच का संचालन किया। नाटक निरीक्षण ने धार्मिक गीत तेरे नाम दी हुई मस्तानी बाबा नंदकाना वालिया से शुरूआत की। इसके पश्चात दशवीं पातशाही गुरु गोबिद सिंह जीवनी पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। कर्मजीत कर्मा ने पंजाबी लोकगाथा तेरे टीलें तौ शब्द कहे जिसके बोल कलगीधर दशमेश पिता जया दुनिया विच कोई होया ना, गाकर मेले में आए यात्रियों व श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक मंच से हिदी पंजाबी कलाकर स्वरदीप सैनी ने अपनी धूम मचाई।
उल्लेखनीय है कि कलाकार स्वरदीप सैनी देश के कोने-कोने में जाकर अपनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करता है। करनाल के रहने वाले स्वरदीप सैनी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सांग, बेटी का इस जग में अंदाज निराला। हरियाणवी पोप सोंग, छोरी तेरा डूगा काफी पापुलर हुआ है। स्वरदीप सैनी ने हजारों श्रद्धालुओं के दिलों पर राज किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से म्यूजिक वोकल में एमफिल किया। अपने गुरु श्री खंडे जी से क्लासिकल की शिक्षा ली। स्वरदीप सैनी उभरता हुआ कलाकार सितारा है। यह अपने हरियाणा प्रदेश अपने देश का नाम रोशन करेगा।