कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी का करूंगा चयन
चुनाव के महापर्व में अपने मत के प्रयोग को लेकर उत्साहित हूं। मै उसी का चुनाव करुंगा जो कर्मठ एवं जुझारू हो। आमजनता के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकें।
यमुनानगर : चुनाव के महापर्व में अपने मत के प्रयोग को लेकर उत्साहित हूं। मै उसी का चुनाव करुंगा, जो कर्मठ एवं जुझारू हो। आमजनता के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकें। जाति-पाति को लेकर भेदभाव जनप्रतिनिधि न करें। विकास को महत्व दे। इसी को ध्यान में रखकर अपना पहला मतदान करुंगा। मेरा यह माना है कि प्रतिनिधि ऐसा हो जो समाज में निराश्रित व बुजुर्गों को समस्याओं से निजात दिलाएं। क्योंकि आज के समाज में उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है। उन्हें मदद की अत्यंत आवश्यकता है।पहली बार मतदान को लेकर उत्सुक हूं। 12 मई का इंतजार कर रहा हूं। वे अपने साथ दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। उनको पता है कि पांच साल में एक बार मतदान करने का मौका मिलता है। हमारी ताकत हमारी वोट है। अपनी जिम्मेदारी से बचना नहीं चाहिए। मतदान कर जिम्मेदारी का निर्वाह करना चाहिए। वे अपने मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
दिग्विजय राणा, बूड़िया, यमुनानगर