Move to Jagran APP

सात साल बाद सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, रूका पड़ा है विकास

हुडा वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 17 के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। 17 फरवरी को यह चुनाव होगा। तारीख की घोषणा होते ही प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने पक्ष में प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। कॉलेजियम से चुने गए सदस्य ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए वोट डाल सकेंगे। 93 कॉलेजियम के सदस्य प्रधान, उपप्रधान, जरनल सेक्रेटरी व कोषाध्यक्ष पद के लिए वोट डालेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 05:29 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:27 PM (IST)
सात साल बाद सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, रूका पड़ा है विकास
सात साल बाद सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, रूका पड़ा है विकास

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

हुडा वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 17 के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। 17 फरवरी को यह चुनाव होगा। तारीख की घोषणा होते ही प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने पक्ष में प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। कॉलेजियम से चुने गए सदस्य ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए वोट डाल सकेंगे। 93 कॉलेजियम के सदस्य प्रधान, उपप्रधान, जरनल सेक्रेटरी व कोषाध्यक्ष पद के लिए वोट डालेंगे।

बता दें कि सात साल बाद कॉलेजियम से हुडा वेलफेयर एसोसिएशन के लिए चुनाव होने हैं। एसोसिएशन में कुल 2150 मेंबर हैं। इसके हिसाब से 102 कॉलेजियम बने हैं। एक से 100 नंबर तक के प्रत्येक कॉलेजियम में 21 सदस्य हैं। जबकि 101 व 102 में 25-25 सदस्य हैं। इनमें से 9, 51, 57, 78, 86, 89, 96, 95 व 101 कॉलेजियम पर कोई नामांकन नहीं आया था। कॉलेजियम से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, तो 15 और कॉलेजियम से प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया था। इस हिसाब से 70 कॉलेजियम पर केवल एक-एक प्रतिनिधि रह गया। 23 दिसंबर को 23 कॉलेजियम के लिए चुनाव होने थे। इस दौरान दस कॉलेजियम पर फिर समझौता हो गया। बाद में 13 कॉलेजियम पर चुनाव हुआ था। इस प्रकार कॉलेजियम से चुने गए डेलीगेट को ही एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान, जरनल सेक्रेटरी व कोषाध्यक्ष के लिए वोट डालने हैं।

डीईटीसी का हुआ तबादला

एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए चुनाव की घोषणा होती। इस दौरान ही नोडल अधिकारी व डीईटीसी का तबादला हो गया। जिससे फिर चुनाव लटक गया। अब दोबारा से फिर इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक 17 फरवरी को एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव होगा।

इस प्रकार रहेगी चुनाव की प्रक्रिया

-छह व सात फरवरी को नामांकन पत्र सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक।

-आठ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच दोपहर 12 बजे तक, इसके बाद तीन बजे तक नामांकन वापसी।

-आठ फरवरी को ही चुनाव निशान दिए जाएंगे।

-17 फरवरी को सुबह आठ बजे से चार बजे तक चुनाव व वोटों की गिनती और चुनाव परिणाम घोषित होगी।

यह है सेक्टर 17 में

सेक्टर 17 में शहर के उद्यमी, प्रोफेसर, डॉक्टर व अधिवक्ता और रिटायर्ड अधिकारियों के आवास हैं। सेक्टर 17 में 11 पार्क हैं। रेडक्रॉस भवन, इंकम टैक्स कार्यालय, दो मंदिर, एक गुरुद्वारा, एक कम्यूनिटी सेंटर, तीन पब्लिक स्कूल, तीन प्राइवेट अस्पताल, एक डिस्पेंसरी हैं। ऑफिसर कॉलोनी व जज एनक्लेव भी है।

इनके चुनाव में उतरने की चर्चा

सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद के लिए फिलहाल पांच नाम सामने आ रहे हैं। इनमें एडवोकेट अमरजीत पासी, कैप्टन शर्मा, एडवोकेट केबी मेहता, मुकेश शर्मा व आरके वर्मा का नाम सामने आ रहा है। चुनाव मैदान में ये प्रधान पद के लिए उतर सकते हैं। हालांकि छह व सात को नामांकन होने हैं। इसके बाद ही सही पता लगेगा। चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने स्तर से अभी से प्रचार भी शुरू कर दिया है।

विकास कार्य करवाने वाला हो प्रधान

फोटो 11

एसोसिएशन का प्रधान ऐसा होना चाहिए, जिसके पास समय हो और वह सेक्टर के विकास को प्राथमिकता दे और यहां की समस्याओं को प्रमुखता से प्रशासन के समक्ष मजबूती से रख सके।

मंजीत ¨सह, निवासी सेक्टर 17

समस्याओं के समाधान पर रहे जोर

फोटो 10

एसोसिएशन के प्रधान के लिए उस कंडीडेट को चुनेंगे। जो सेक्टर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाए और उनके समाधान की ओर ध्यान रहे। तभी एसोसिएशन का फायदा है।

डॉ. मानसी, निवासी सेक्टर 17।

कोट्स :

एसोसिएशन के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 93 कॉलेजियम से चुने गए डेलीगेट वोट डालेंगे। चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। 17 फरवरी को चुनाव होगी। उसी दिन रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।

-सतीश गोयल, हुडा सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव प्रबंधक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.