Move to Jagran APP

सुरेंद्र ¨सह ने विकास के लिए बनाई थी कल्याणकारी योजनाएं : मांगेराम

पूर्व मंत्री सुरेंद्र ¨सह के जन्म दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मांगा राम कांबोज ने की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 05:23 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 05:23 PM (IST)
सुरेंद्र ¨सह ने विकास के लिए बनाई थी कल्याणकारी योजनाएं : मांगेराम
सुरेंद्र ¨सह ने विकास के लिए बनाई थी कल्याणकारी योजनाएं : मांगेराम

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पूर्व मंत्री सुरेंद्र ¨सह के जन्म दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मांगा राम कांबोज ने की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मांगा राम ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. सुरेंद्र ¨सह ने सही मायनों में पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के सपनों को पूरा करने के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया था। वे कहते थे कि देश, प्रदेश की प्रगति में युवा वर्ग अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने पार्टी से युवा संगठन को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का काम किया। हर वर्ग के लिए उन्होंने कल्याणकारी योजनाएं बनाई। सुरेंद्र ¨सह हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। उन्होंने प्रदेश के हर क्षेत्र व वर्ग का एक समान विकास करवाया था। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने राजनीतिक आयाम रचे। इस मौके पर प्रीति लाल बकाना, प्रवीण कांबोज, सुरेश राझेड़ी, संजीव कुमार व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.