Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हुड्डा पर बोला हमला, कहा- न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी

आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को यात्रा का शुभारंभ यमुनानगर के रादौर से किया। यात्रा के दौरान सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 05:18 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 07:18 PM (IST)
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हुड्डा पर बोला हमला, कहा- न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हुड्डा पर बोला हमला, कहा- न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी

जेएनएन, यमुनानगर। आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को यात्रा का शुभारंभ यमुनानगर के रादौर से किया। इस दौरान मनोहर लाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। हुड्डा ने कहा है कि उनकी सरकार बनने पर चार डिप्टी सीएम बनने की बात कही है। इस पर सीएम ने कहा कि न तो नौ मल तेल होगा न राधा नाचेगी। प्रदेश में भाजपा की लहर है। जन आशीर्वाद यात्रा कालका मंदिर से शुरू हुई है आठ सितंबर तक हर दिन छह विधानसभा से यात्रा गुजरेगी। जिस मुख्यालय पर रात का ठहराव होगा वहां पर बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। 

loksabha election banner

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद 

सीएम से सवाल किया गया कि प्रशासन यात्रा में व्यस्त है। जिले में बाढ़ का पानी घुसा है। इस पर उनका जवाब था कि यात्रा में उतने ही अधिकारी लगे हैं जितने की आवश्यकता है, बाकी अपना काम कर रहे हैं। बाढ़ के लिए प्रशासन मुस्तैद है। कल रात इंद्री विधानसभा एरिया में कुछ लोग पानी में फंस गए। जिनको रात नौ बजे लिफ्ट कर सुरक्षित जगह पर लाया गया। यमुनानगर एरिया में यात्रा उस एरिया से निकली है जहां पर जलभराव होता है। ये बात सही है कि यहां जलभराव होता है, लेकिन कुछ समय बाद पानी उतर जाता है। 

जनता से आशीर्वाद के लिए निकले हैं 

सीएम ने कहा कि ये यात्रा जनता से आशीर्वाद के लिए है। जहां से यात्रा निकलती है उस एरिया के सांसद व विधायक को साथ रखा जाता है। उन्होंने कहा कि ये यात्रा प्रदेश का माहौल बदल देगी। सभी विधानसभाओं में प्रोग्राम है। लोगों में इतना उत्साह है कि अपने गांव में भी कार्यक्रम कर रहे हैं। सीएम की यात्रा रादौर से कुरुक्षेत्र के लाडवा व शाहाबाद मारकंडा होते हुए मुलाना पहुंची। आज सीएम की यात्रा अंबाला शहर जाकर खत्म होगी। यह यात्रा लगभग 123 किलोमीटर की है। यात्रा के दौरान सीएम रथ से ही आमजन से रू-ब-रू हुए और कई स्थानों पर जनसभा संबोधित कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

पुष्पवर्षा से स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मनोहर की आशीर्वाद यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा जहां-जहां पहुंची वहां स्थानीय नेताओं को रथ पर चढ़ने का मौका दिया गया। मनोहर लाल ने कहा पांच साल में जो घोषणाएं की है, उससे ज्यादा किया है। परंतु अभी बहुत कुछ करना बाकी है। हमने जो पांच साल में किया, उसका प्रसाद जनता ने हमें नगर निगम चुनाव, जींद उपचुनाव एवं लोकसभा चुनाव में दिया है।

विपक्ष पर जमकर निशाना साधा

बता दें, सीएम ने रविवार को कालका से यात्रा का शुभारंभ किया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि विपक्ष के ऐम और गेम में राजसत्ता सुख भोगना, मेरा परिवार कैसे साधन संपन्न हो, उसके लिए चाहे घोटाला करना पड़े, दलाली करनी पड़े, कोई भी तरीका अपना लेते हैं। हमारा भी ऐम अपने परिवार को सुखी करना है, परंतु यह परिवार प्रदेश की ढाई करोड़ जनता है। हम उनके विकास के लिए काम करेंगे। 

सीएम ने कहा है कि चूंकि हर पांच साल बाद सरकार का लाइसेंस रिन्यू करवाना पड़ता है, इसलिए फिर से हम जनता के पास जाकर अपना लाइसेंस रिन्यू करने की अपील करेंगे। लोगों के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। साथ ही आने वाले पांच साल की योजनाओं का लेखा-जोखा भी रखेंगे। मनोहर लाल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

90 हलकों में रथ यात्रा के जरिए दस्तक

आशीर्वाद यात्रा के जरिये मनोहर लाल राज्य के सभी 90 हलकों में रथ यात्रा के जरिए दस्तक देंगे और अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के साथ ही अगले पांच साल का विजन लोगों को समझाएंगे। भाजपा ने इस बार 75 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे हासिल करने को मुख्यमंत्री रथ यात्रा के जरिये पूरे प्रदेश में दस्तक दे रहे हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.